फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   event

गीता जयंती समारोह आज से

Sat, 19 Dec 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
ब्यूरो/अमर उजाला जींद Updated Sat, 19 Dec 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
event

जिला प्रशासन की ओर से 19 से 21 दिसंबर तक गीता जयंती समारोह मनाया जाएगा।

विज्ञापन
समारोह के आयोजन के लिए डीसी कालोनी दिवान बाल कृष्ण रंगशाला के पास दो एकड़ जमीन में आकर्षक मंडप सजाया गया है, जिसमें कलाकार महाभारत की छटा बिखेरेंगे। समारोह का उद्घाटन राज्य मंत्री घनश्याम सर्राफ करेंगे।

प्रदर्शनी स्थल पर मंडप के मुख्य द्वार को कुरुक्षेत्र द्वार का नाम दिया गया है। जैसे ही मुख्य द्वार पर प्रवेश करते हैं, तो गीता के 18 अध्यायों की रंगोली मंडप में आकर्षण का केंद्र रहेगी। मंडप को रंग बिरंगी कपडे़ की चुनरियों से सजाया गया है। भगवान श्री कृष्ण के रथ के प्रतीकात्मक एक रथ भी मंडप के बीच में रखा गया है।

रथ के ऊपर धर्म ध्वज फहरा रहा है। समूचे पंडाल को आकर्षक तरीके से सजाया जा रहा है। मंडप के मुख्य द्वार से होते हुए हर्बल पार्क की ओर एक गुफा बनाई गई है। प्राचीनकाल में जिस प्रकार से ऋषिमुनी गुफाओं में प्रभु अराधाना करते थे, ऐसी ही गुफा को तैयार किया गया है।

मंडप में बनाया कंट्रोल रूम
डीसी विनय सिंह व पुलिस अधीक्षक अभिषेक जोरवाल, एसडीएम योगेश मेहता, जिला शिक्षा अधिकारी जोग्रेंद हुड्डा ने पूर्व संध्या पर समारोह स्थल का निरीक्षण किया। मंडप में विशिष्ट अतिथियों के लिए एक झोपड़ीनुमा विश्राम कक्ष तैयार किया गया है। मंडप में एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है, जिसके माध्यम से सूचनाओं का संप्रेषण होगा। सूचना एवं जन संपर्क विभाग की स्टाल लगाई गई है, जिसमें श्रीमद्भगवत गीता से जुडे़ प्रेरक संदेश अंकित होर्डिंग्स लगाए गए हैं।

यहां धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र से जुडे़ तीर्थ स्थलाें पर तैयार की गई बुक लेट को रखा गया है, जो आगंतुकों में बांटी जाएंगी। इस प्रदर्शनी स्टाल में गीता पर देश और विदेश के जाने माने शिक्षाविदों के विचारों को भी दर्शाया जाएगा। पंडाल में डीआरडीए की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रहेगी। इसमें स्वच्छता, ऊर्जा संरक्षण जैसे विषयों पर प्रदर्शनी होगी। कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, शिक्षा विभाग, बागवानी, स्वास्थय, उद्योग, खेल विभाग द्वारा भी यहां प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

प्रत्येक आगंतुक को मिलेगी गीता की प्रति
डीसी विनय सिंह ने जिलावासियाें से गीता जयंती समारोह में अपने परिवार के साथ आने का आह्वान किया है। समारोह में पहुंचने वाले प्रत्येक व्यक्ति को गीता प्रेस गोरखपुर द्वारा मुद्रित गीता की प्रति दी जाएगी। दिन में लोक कलाकार मंडप स्थल पर अपने कार्यक्रम देकर लोगों का मनोरंजन करेंगे। शाम को दिवान बाल कृष्ण रंगशाला में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे।

विडियो प्रोजेक्ट से दिखाई जाएगी श्रीमद्भागवत कथा
गुफा के साथ गोवर्धन पर्वत को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। मंडप में एक डार्क रूम बनाया गया है, जिसमें विडियो प्रोजेक्ट के माध्यम से श्रीमद्भगवत गीता के श्लोकों को सचित्र दर्शाया जाएगा। इस डार्क रूम में कुर्सियां लगाई गई हैं, जिन पर बैठकर लोग एकांत के सुखद क्षण बिता सकेंगे।

लोक कलाकार बीन वादक, कच्ची घोड़ी, लौंग मैन (लम्बू), जंगम पार्टी, डेरू पार्टी और सारंगी पार्टी के कलाकार पूरे पंडाल में दर्शकों का मनोरंजन करते रहेंगे। नगाड़ा पार्टी को दिवान बाल कृष्ण रंगशाला के साथ बनाए गए मुख्य द्वारा के पास खड़ा किया जाएगा। यहां से यह पार्टी मंडप में पहुंचने वाले प्रत्येक व्यक्ति का नगाडे़ की गूंज के साथ स्वागत करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed