{"_id":"67b76c63cf60775eb90ce331","slug":"even-after-one-year-of-shubhakarans-martyrdom-no-action-was-taken-against-officials-dallewal-jind-news-c-199-1-jnd1001-130371-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुभकरण की शहादत को एक वर्ष होने पर भी अधिकारियों पर नहीं हुई कार्रवाई : डल्लेवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुभकरण की शहादत को एक वर्ष होने पर भी अधिकारियों पर नहीं हुई कार्रवाई : डल्लेवाल
विज्ञापन
20जेएनडी31: अपना संदेश देते हुए जगजीत सिंह डल्लेवाल। संवाद
नरवाना। खनौरी बॉर्डर किसान मोर्चे पर जगजीत सिंह डल्लेवाल के लिए वीरवार को श्री हरमंदिर साहिब जी से आया पवित्र जल, मक्का-मदीना से आया आबे-जमजम, हरिद्वार से आया गंगा जल एवं हरियाणा के 150 से अधिक गांवों के खेतों के ट्यूबवेलों से आया हुआ जल ग्रहण किया। उन्होंने उन सभी किसानों का धन्यवाद किया जो इतनी दूर से उनके लिए जल लेकर आए।
डल्लेवाल ने मोर्चे पर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि शुभकरण सिंह की शहादत को 21 फरवरी को एक साल हो जाएगा, लेकिन अब तक अधिकारियों पर कोई कारवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि 23 वर्षीय शुभकरण सिंह को सिर में गोली मार शहीद किया था। उन्होंने बताया कि कल बठिंडा के बल्लो गांव में, तीनों मोर्चों पर एवं अन्य राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर शुभकरण सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए सभा आयोजित की जाएंगी।
उन्होंने कहा कि वे हमेशा किसान संगठनों की एकता के पक्ष में रहे हैं, पहले भी संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) एवं किसान मजदूर मोर्चा ने एकता के लिए मजबूत प्रयास किए थे और आगे भी यह प्रयास जारी रहेंगे। इसके लिए 27 फरवरी को संयुक्त किसान मोर्चा के साथ चंडीगढ़ में बैठक रखी गई है। किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ व काका सिंह कोटड़ा ने कहा कि देश के किसानों की सभी 23 फसलों की एमएसपी पर संपूर्ण खरीद कराने के लिए एमएसपी गारंटी कानून की लड़ाई पिछले एक वर्ष से पूर्ण मजबूती से लड़ी जा रही है। 22 फरवरी को केंद्र सरकार के साथ प्रस्तावित बैठक में किसानों का पक्ष पूर्ण मजबूती से रखा जाएगा।