फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Even after 13 days, police is empty handed in the liquor contractor murder case

Jind News: शराब ठेकेदार हत्याकांड में 13 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ

Thu, 03 Jul 2025 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 03 Jul 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Even after 13 days, police is empty handed in the liquor contractor murder case
जींद। सदर थाना क्षेत्र के गांव खरकरामजी में 20 जून को हुई शराब ठेकेदार की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं। इस मामले के आरोपियों के एफआईआर में नाम आने के बाद भी पुलिस उन तक नहीं पहुंच पाई है। पिछले 13 दिनों में सदर थाना पुलिस का एक ही जवाब है कि जांच चल रही है। अभी तक कुछ सुराग हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन


20 जून को गांव खरकरामजी में शराब ठेकेदार बिंदर की तीन बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली चलाकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने आठ लोगों को नामजद करते हुए कुल 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

हत्या के दो दिन बाद ही डीजीपी हरियाणा ने जींद में पुलिस अधिकारी की बैठक लेकर मामले में जल्द गिरफ्तारी के आदेश दिए थे। तब डीजीपी ने चार लोगों को राउंडअप करने की बात भी गई थी। चार लोगों को राउंडअप करने की बात को जींद एसपी ने भी स्वीकार किया था। हालांकि इस मामले की जिम्मेदारी गैंगस्टर रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ ने ली थी। इसके बाद जींद एएसपी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा था कि इस मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे। वारदात को 13 दिन बीत गए हैं लेकिन सदर थाना पुलिस पूरी तरह से खाली हाथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----

आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापे डाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

--पूजा, प्रभारी, सदर थाना, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed