Hindi News
›
Haryana
›
Jind News
›
Establishment day of Anganwadi scheme celebrated at picket site itself
{"_id":"61589c188ebc3ef8d72714e6","slug":"establishment-day-of-anganwadi-scheme-celebrated-at-picket-site-itself-jind-news-rtk625854115","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरनास्थल पर ही मनाया आंगनबाड़ी स्कीम का स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरनास्थल पर ही मनाया आंगनबाड़ी स्कीम का स्थापना दिवस
जींद। आंगनबाड़ी वर्कर एंड हेल्पर यूनियन ने गांधी जयंती पर आंगनबाड़ी स्कीम का स्थापना दिवस धरना स्थल पर मनाया। साथ ही महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। शनिवार को धरने की अध्यक्षता आंगनबाड़ी वर्कर एंड हेल्पर यूनियन की जिला प्रधान राजबाला ने की और मंच संचालन दयावंती ने किया।
विज्ञापन
धरने को जन संघर्ष मंच के जिला प्रधान सुधीर शास्त्री व प्रेम चंद कंडेला ने संबोधित किया। आम आदमी पार्टी के संयोजक हरियाणा प्रदेश निकाय एवं पंचायत ने अपनी पार्टी का समर्थन आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर को दिया। इसके अलावा सविता, बाला, सुनीता, उर्मिला, बबीता अनीत, कृष्णा, लक्ष्मी, सुमित्रा, सुमन, संतोष ने भी धरने को संबोधित किया। जिला प्रधान राजबाला ने कहा कि 1975 में देश के हर गांव व कस्बे में आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थापना की गई थी। उस समय देश में कुपोषण और अन्य जान लेवा बीमारियों ने देश में पैर फैला रखे थे। जन्म के समय बच्चों की मृत्यु होना आम बात थी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सामने यह चुनौती थी कि वह इन समस्याओं से आम जनता को कैसे राहत प्रदान करें और जानलेवा बीमारियों पर काबू पाया जा सके। मामूली से बजट के खर्च पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व हेल्पर्स ने मेहनत और लग्न से यह लक्ष्य पूरा किया। उन्होंने कहा कि 22 जुलाई से यूनियन प्रदेश की आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्परकी मांगों को लेकर महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा के कैथल आवास पर शांतिपूर्ण व लोकतांत्रिक तरीके से धरना कर रही है। मगर उन्हें हमारी आवाज सुनाई नहीं दी है। भाजपा सरकार का एक ही एजेंडा रह गया है कि मजदूरों, कर्मचारियों और किसानों के खिलाफ जनविरोधी नीतियां कैसे बनाई जाएं। 2018 में आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर को सरकारी श्रमिक का दर्जा व अन्य सुविधाएं देने का समझौता किया था, मगर वह आज तक लागू नहीं किया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंगनबाड़ी वर्कर्स के मानदेय में 1500 रुपये व हेल्पर के मानदेय में 750 रुपये बढ़ोतरी की घोषणा की थी। वह बढ़ा मानदेय सरकार ने आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर को नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।