{"_id":"63f670e42afbca2f5d06a5fc","slug":"esi-arrested-for-taking-bribe-of-rs-10000-for-giving-viscera-report-jind-news-c-17-1-74477-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: विसरा रिपोर्ट देेने के एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत लेता ईएसआई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: विसरा रिपोर्ट देेने के एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत लेता ईएसआई गिरफ्तार
Thu, 23 Feb 2023 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 23 Feb 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
जींद। एंटी करप्शन ब्यूरो पंचकूला की टीम ने बुधवार को सदर थाना नरवाना के मालखाना इंचार्ज ईएसआई नेकीराम को विसरा रिपोर्ट देने के एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
गांव सुदकैन कलां निवासी सुरेश ने स्टेट एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री नंबर पर शिकायत देते हुए बताया था कि उसकी बेटी मन्नू की 28 जुलाई 2022 को सांप के डसने से मौत हो गई थी। इस मामले में उसे आर्थिक सहायता मिलनी थी। इसके लिए विसरा रिपोर्ट की जरूरत होती है। सदर थाना नरवाना के मालखाना इंचार्ज ईएसआई नेकीराम ने विसरा सुनारिया भेजने के एवज में एक हजार दिए। अब रिपोर्ट देने के एवज में 10 हजार की डिमांड कर रहा है। डिमांड राशि न दिए जाने पर उसकी रिपोर्ट लटकाए हुए हैं। टोल फ्री नंबर पर मिली शिकायत के आधार पर पंचकूला एंटी करप्शन ब्यूरो थाने में तैनात इंस्पेक्टर ओमप्रकाश के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया, जिसमें स्वतंत्र राजपत्रित अधिकारी पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के कार्यकारी अभियंता मुकेश डागर को नियुक्त किया गया। स्टेट एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने शिकायतकर्ता को 10 हजार रुपये पाउडर व स्वतंत्र राजपत्रित अधिकारी से हस्ताक्षर कर दे दिए। सदर थाना के मालखाना इंचार्ज ईएसआई नेकी राम ने सुरेश को सदर थाना नरवाना में बुला लिया। रिश्वत राशि के 10 हजार रुपये लेने के बाद ईएसआई नेकीराम ने राशि को अपनी जेब में डाल लिया। इशारा मिलते ही स्टेट एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने ईएसआई नेकीराम को गिरफ्तार कर लिया और उसकी जेब से रिश्वत राशि 10 हजार रुपये बरामद कर लिए। नेकीराम के हाथ धुलवाए जाने पर उनके हाथों का रंग लाल हो गया। स्टेट एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने ईएसआई नेकीराम के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वर्जन
स्टेट एंटी करप्शन ब्यूरो के इंस्पेक्टर ओमप्रकाश ने बताया कि टोल फ्री नंबर पर रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी। इसके आधार पर सदर थाना नरवाना के मालखाना इंचार्ज ईएसआई को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।