जींद। संत शिरोमणि श्री सैन भगत राजकीय महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य सत्यवान मलिक की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। प्राचार्य सत्यवान मलिक ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनने और पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. भगवान दास ने बताया कि इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर लाभ सिंह, डॉ. सतीश, नरेंद्र, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी रितु मौजूद रहे। संवाद