फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Entry of outside vehicles banned in the markets, police put up barricades

Jind News: बाजारों में बाहरी वाहनों की एंट्री पर रोक, पुलिस ने लगाए बैरिकेटस

Sat, 04 Oct 2025 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 04 Oct 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Entry of outside vehicles banned in the markets, police put up barricades
03जेएनडी02-रानी तालाब के पास पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेटस। संवाद
जींद। त्याेहारी सीजन के चलते बाजारों में भीड़ के कारण जाम की स्थिति बनने लगी है। इसको लेकर पुलिस ने बाजारों में कार, ई-रिक्शा और बाहरी वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी है। इसके अलावा एसपी ने एडवाइजरी जारी की है कि होटलों में बिना पहचान पत्र के कमरा अलॉट न करवाएं।
विज्ञापन

शहर में ई-रिक्शा सहित बड़े वाहनों से आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। जाम में घंटों फंसकर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आगामी त्योहार पर बाजारों में खरीदारी के लिए आने वाली ग्राहकों की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट है।
विज्ञापन

भीड़ के कारण शहर के घंटाघर चौक, पालिका बाजार, तांगा चौक, झांझ गेट, बैंक रोड पर हर रोज जाम की समस्या जाम की समस्या बनी रहती है। जाम से निपटने के लिए यातायात पुलिस ने रानी तालाब, रोहतक रोड, सफीदों गेट पर बैरिकेटस कर दिया है ताकि बाहरी वाहनों और ऑटो, ई-रिक्शा बाजारों में न घुस पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी वाहनों के कारण लग रहा जाम

खरीदारी के लिए आने वाले लोग खुद का वाहन लेकर बाजारों में पहुंच रहे हैं। इस कारण बाजारों में व्हीकल ज्यादा होने से बाजार में जाम लग रहा हैं। साथ ही, बाजारों में दुकानों के बाहर रखें सामान के कारण भी जाम लग रहा हैं। अतिक्रमण से भी जाम की स्थिति पैदा हो रही है।
होटल, धर्मशालाएं, गेस्ट हाउस की जांच करेगी पुलिस
एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं। वे जिले में कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के लिए अपने-अपने क्षेत्राधिकार में स्थित होटल, धर्मशालाएं, गेस्ट हाउस व अन्य आवासीय परिसरों का गहन निरीक्षण करें। उक्त परिसरों के अतिथि रजिस्टरों की जांच की जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी प्रविष्टियां सही रूप से दर्ज हों। किसी भी प्रतिष्ठान में अनैतिक या गैरकानूनी गतिविधियों न हों।

वर्जन
त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है। बाजारों में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए तीन-चार जगह बैरिकेटस कर पुलिस को तैनात कर दिया है ताकि खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को परेशानी न हो।-शमशेर सिंह, प्रभारी, यातायात पुलिस थाना जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed