फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Entered the house and attacked with sticks, sticks and an ax and injured him

Jind News: घर में घुसकर लाठी, डंडों व कुल्हाड़ी से हमला कर घायल किया

Sun, 07 Apr 2024 12:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Entered the house and attacked with sticks, sticks and an ax and injured him
जींद/नरवाना। गली से ट्रैक्टर हटाने की बात की रंजिश में घर में घुसकर लाठी, डंडों, जैली व कुल्हाड़ी से वार कर चोट मारने पर नरवाना पुलिस ने छह लोगों को नामजद कर छह अन्य के खिलाफ घर में घुसकर हमला करने, जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बेलरखां गांव निवासी बिंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ड्राइवरी का काम करता है। चार अप्रैल रात को वह अपने घर के अंदर बैठा हुआ था। उसी दौरान गांव का ही हरदीप, बलबीर उर्फ भीरा, बिंद्र, संजू धतरवाल, सोनू धतरवाल, बिल्ला धतरवाल व छह अन्य युवक एकमशवरा होकर अपने हाथों में लाठी डंडे जेली व कुल्हाड़ी लेकर घर के अंदर घुस आए, जिन्होंने आते ही उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बचाव में शोर मचाए जाने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। बिंद्र ने बताया कि बलबीर उर्फ भीरा ने दिन में गली में ट्रैक्टर ट्रॉली खड़े कर दिए थे तो मेरा भाई ने उन्हें गली से हटाने के लिए कहा था, जिसको लेकर उस पर हमला किया गया है। सदर थाना नरवाना पुलिस ने बिंद्र की शिकायत पर हरदीप, बलबीर, बिंदर, संजू, सोनू व बिल्ला को नामजद कर छह अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed