{"_id":"6aab00055fbb42af390d61e9","slug":"ensure-timely-vaccination-of-daughters-dr-suman-kohli-jind-news-c-199-1-sroh1006-160377-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों का समय पर टीकाकरण अवश्य करवाएं : डाॅ. सुमन कोहली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों का समय पर टीकाकरण अवश्य करवाएं : डाॅ. सुमन कोहली
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिले में किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। सिविल सर्जन सुमन कोहली ने बताया कि 14 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी और 15 वर्ष की आयु पूरी न करने वाली किशोरियां पात्र हैं। अब तक 1237 किशोरियों को एचपीवी का टीका लगाया जा चुका है।
अपनी पात्र बेटियों का समय पर टीकाकरण अवश्य करवाएं। आज उठाया गया यह छोटा सा कदम बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भविष्य की मजबूत नींव बन सकता है।
उन्होंने बताया कि टीकाकरण महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर (बच्चेदानी के मुंह का कैंसर) से बचाव का प्रभावी माध्यम है। टीका वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित और सुरक्षित है जो भविष्य में कैंसर का खतरा कम करता है।
जिले में प्रतिदिन टीकाकरण और जागरूकता गतिविधियां संचालित हो रही हैं। छात्राओं और अभिभावकों को टीके के लाभ व सुरक्षा की जानकारी दी जा रही है। विश्व के कई देशों में यह टीका लगाया जा रहा है जिससे सर्वाइकल कैंसर के मामलों में कमी आई है।
विज्ञापन
पात्र किशोरियों को एचपीवी टीके की एक खुराक प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मी द्वारा चिकित्सक की देखरेख में निशुल्क लगाई जाएगी। यह टीका प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सब-डिविजनल अस्पताल और नागरिक अस्पताल में उपलब्ध है।