फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Ensure public participation in the Republic Day celebrations: DC

गणतंत्र दिवस समारोह में जन भागीदारी करना करें सुनिश्चित : डीसी

Sat, 03 Jan 2026 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Ensure public participation in the Republic Day celebrations: DC
02जेएनडी39: गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक लेते हु - फोटो : udhampur news
जींद। लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित बैठक में शुक्रवार को डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह रोहतक रोड स्थित नई अनाज मंडी में मनाया जाएगा। इसको लेकर अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी तत्परता से कार्य करें और गणतंत्र दिवस समारोह में आमजन की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि वह स्कूली बच्चों की देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल करवाएं। उन्होंने नगर परिषद विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह समारोह स्थल, सभी चौक चौराहों पर साफ-सफाई व झाड़ियां कटवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को समारोह स्थल पर रिहर्सल के दौरान बच्चों के लिए स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने, सिविल सर्जन को समारोह स्थल पर एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज,शुगर मिल,वीटा मिल्क प्लांट, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जन जीवन मिशन, जिला बागवानी विभाग समेत अन्य विभागों द्वारा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को दर्शाती झांकियां निकाली जाएंगी। इसके लिए संबंधित विभाग द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं को दर्शाया जाए, ताकि आमजन को इन योजनाओं के बारे में जानकारी मिल सके।
पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह समारोह स्थल पर सुरक्षा के लिहाज से पुलिसकर्मियों की ड्यूटियां लगाएं। गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न प्लाटूनों की ओर से शानदार मार्च पास्ट करवाया जाएगा। पीटी- शो, मार्च पास्ट की रिहर्सल 20 जनवरी से 24 जनवरी तक की जाएगी और अंतिम पूर्वाभ्यास 24 जनवरी को नई अनाज मंडी में किया जाएगा।

जिन भी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ओर से अपनी ड्यूटी से हटकर कोई उत्कृष्ठ कार्य किया है उसका नाम 12 जनवरी से पहले पहले डीसी कार्यालय को उपलब्ध करवाया जाए ताकि उनको गणतंत्रता दिवस समारोह में सम्मानित करवाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed