फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Employees who met GM to solve problems, accused of committing racism

समस्याओं के समाधान के लिए जीएम से मिलने गए कर्मचारियों ने लगाया जातिवाद करने का आरोप

Fri, 19 Mar 2021 11:10 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Employees who met GM to solve problems, accused of committing racism
रोडवेज मंदिर परिसर में बैठक में मौजूद कर्मचारी। संवाद - फोटो : Jind
रोडवेज के जीएम पर जातिवाद फैलाने का आरोप लगाते हुए रोडवेज एससी इंप्लाइज संघर्ष समिति के सदस्यों ने कहा कि शुक्रवार सुबह जब वे समस्याओं के समाधान के लिए जीएम से मिलने गए तो उन्होंने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। उन्हें कार्यालय से बाहर जाने के लिए कहा गया। इसके बाद उन्होंने जीएम के कार्यालय के बाहर आकर नारेबाजी की तो आधे घंटे बाद महाप्रबंधक ने उन्हें बुलाया। इसे लेकर समिति की शुक्रवार को वर्कशॉप के पास मंदिर के प्रांगण में हुई बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता समिति के राज्य प्रधान बलवंत सिंह और संचालन राज्य महासचिव संदीप कुमार बौद्ध ने किया। बैठक के दौरान डिपो प्रधान कर्मवीर रंगा ने कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन

कर्मवीर रंगा ने कहा कि महाप्रबंधक द्वारा इस प्रकार का दुर्व्यवहार पहले भी किया जा चुका है। डिपो महाप्रबंधक अनुसूचित जाति के कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं। यूनियन के राज्य प्रधान बलवंत सिंह ने कहा कि पांच महीने से उनकी किसी भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। वह जब भी कोई समस्या लेकर आते हैं तो उस पर ध्यान नहीं दिया जाता है। कर्मचारियों ने जीएम पर जातिवाद फैलाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

यूनियन सदस्यों ने कहा कि अगर कर्मचारियों के इस तरह से कार्यालय में आने पर प्रतिबंध लगाया जाएगा तो आंदोलन करने पर मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी महाप्रबंधक की होगी। जीएम बिजेंद्र सिंह ने कहा कि वह सभी कर्मचारियों की डिपो स्तर की जो समस्याएं होती हैं उसे दूर करवा देते हैं। जो समस्याएं निदेशालय स्तर की होती हैं उन्हें उच्च अधिकारियों को भेज दिया जाता है। जीएम ने कहा कि उनके लिए सभी कर्मचारी बराबर हैं। वह सभी की समस्या को प्राथमिकता देते हैं। उनका प्रयास कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करवाने का रहता है। इस मौके पर डिपो प्रधान कर्मवीर रंगा, कश्मीर सिंह, आनंद राज, अक्षय, विजय, फूल कुमार, सतपाल, बलजीत, राजकुमार, सतबीर, कुलदीप, सूरजभान, सुनील, कर्मबीर तोमर, राजेश चोपड़ा, सुरेंद्र, दलबीर, विकास, नरेश, कृष्ण, सुभाष, अरविंद, बलिंद्र, वजीर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed