फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Employees should run special campaigns for beautification of the city

Jind News: शहर के सुंदरीकरण के लिए विशेष अभियान चलाएं कर्मचारी

Sat, 30 Nov 2024 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 30 Nov 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Employees should run special campaigns for beautification of the city
30जेएनडी25-नगर परिषद कर्मचारियों के साथ शहर के मुद्दों पर बातचीत करते हुए मंत्री कृष्ण बेदी। सं
नरवाना। हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने शनिवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में नगर परिषद अधिकारियों एवं पार्षदों की बैठक ली। बैठक में मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने अधिकारियों को कहा कि शहर की स्वच्छता एवं सुंदरीकरण नगर परिषद की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके लिए नगर परिषद अधिकारियों के साथ-साथ सभी नगर पार्षद भी आपसी तालमेल के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शहर के सुंदरीकरण के लिए नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों के सामूहिक ग्रुप बनाकर प्रतिदिन तीन और चार वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाए। यह प्रक्रिया निरंतर चलती रहे ताकि शहर के प्रत्येक वार्ड में सप्ताह भर में कम से कम एक बार साफ-सफाई सही तरीके से हो सके। इसके अलावा वार्ड अनुसार सफाई कर्मचारियों की स्थाई नियुक्ति भी जारी रहे जो संबंधित वार्ड में प्रतिदिन सफाई करते रहे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पूरे शहर की सड़कों पर दोनों तरफ पीली पट्टियां लगवाने का कार्य भी जल्दी किया जाए। इससे धुंध में वाहनों के आवागमन में सुगमता बनेगी और अस्थाई अतिक्रमण पर भी अंकुश लगाया जा सकेगा। बेदी ने नगर परिषद अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि वे शहर में चल रहे सभी प्रकार के विकास कार्यों की रिपोर्ट अपडेट रखें ताकि पता चल सके कि कितने कार्य पूरे हो चुके हैं, कितने पाइपलाइन में हैं और कितने कार्यों के प्रस्ताव या एस्टीमेट तैयार हैं। ऐसा करने से शहर के विकास को एक नई गति मिलेगी और शहर विकास का मॉडल बनेगा। बैठक में शहर की गलियों में बंदरों एवं आवारा कुत्तों की वजह से आमजन को हो रही परेशानी पर भी गंभीरता से विचार किया गया। नगर परिषद के जर्जर हुए भवन की एवज में नया भवन बनाने की मांग पर बेदी ने संबंधित विभाग को शहर में जमीन उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए और तब तक अस्थाई तौर पर किसी संभावित भवन के चयन की प्रक्रिया पर विचार करने के लिए कहा। इस दौरान नगरायुक्त गुलजार मलिक, डीएसपी अमित भाटिया, ईओ नगर परिषद ऋ षिकेश, चेयरपर्सन मुकेश रानी, प्रतिनिधि मुकेश विशाल मिर्धा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन




टेंडर होने के बाद भी कार्य नहीं करने वाली एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश

उन्होंने नगर परिषद अधिकारियों को ऐसी एजेंसियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए, जिन्होंने लंबे समय से टेंडर होने के बावजूद भी अभी तक कार्य शुरू ही नहीं किए। ऐसी एजेंसियों को विभाग नियमानुसार नोटिस जारी कर उन्हें जल्दी काम शुरू करने की हिदायत दें ताकि लंबित विकास कार्यों के पूरा होने से लोगों को राहत एवं फायदा मिल सके। इसके बाद कैबिनेट मंत्री बेदी ने नगर परिषद के अधिकारियों की टीम के साथ गैबी साहिब मंदिर का भी दौरा किया और प्रस्तावित मंदिर के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यकरण के कार्य को जल्द शुरू करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस मंदिर के प्रस्तावित कार्यों पर करीब साढे 5 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed