फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Employees raised their voice for their rights

Jind News: कर्मचारियों ने हक लिए उठाई आवाज

Thu, 27 Jun 2024 01:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 27 Jun 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Employees raised their voice for their rights
26जेएनडी07: हरियाणा रोडवेज जागृति मंच के सदस्य अपनी मांगों को लेकर हुए एकजूट। स्वयं
जींद।
विज्ञापन


हरियाणा रोडवेज जागृति मंच की राज्य कार्यकारिणी कमेटी की बैठक डिपो के यूनियन कार्यालय में राज्य प्रधान सुरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन राज्य महासचिव राजबीर सैनी व राज्य सचिव अजमेर सिंह ने संयुक्त रूप से किया।


बैठक में राज्य प्रधान सुरेंद्र सिंह व राज्य महासचिव राजबीर सैनी ने कहा कि हरियाणा राज्य परिवहन अधिकारियों द्वारा चालक व परिचालक के अधिकारों में कटौती कर रही है। राज्य परिवहन से अन्य विभाग के अधिकारियों द्वारा तो उनके कर्मचारियों की सुविधा बढ़ाई जाती है, लेकिन हरियाणा राज्य परिवहन के अधिकारियों द्वारा प्रतिदिन तानाशाही फ रमान जारी किए जा रहे हैं। इसमें कर्मियों का अर्जित अवकाश में कटौती करना, साधारण एसी बसों में सफ र करने पर पाबंदी लगाना व अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का पत्र जारी करना, रात्रि ठहराव में कटौती करना, चालक परिचालकों से ज्यादा ड्यूटी लेकर मानसिक रूप से परेशान करना और समय-समय पर चालक परिचालक के खिलाफ पत्र जारी करना है। उन्होंने कहा कि परिचालक हमेशा ही विभाग हित व जनहित में कार्य करते हैं और जनता को समय पर उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचने का कार्य करते हैं। इसके अतिरिक्त यूनियन के सभी सदस्यों ने आमजन से भी अपील की है कि यात्री भी चालक व परिचालक के साथ अच्छा व्यवहार करके उनका सहयोग दें। इस अवसर पर अभिषेक शर्मा, सुनील अलेवा, बलकार सिंह, नरेश सैनी, अमरजीत सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed