फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Employees put demands before the minister

Jind News: कर्मचारियों ने मंत्री के सामने रखीं मांगें

Sat, 09 Nov 2024 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 09 Nov 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Employees put demands before the minister
08जेएनडी10-मांगों को लेकर मंत्री को पत्र सौंपते हुए कौशल निगम के तहत लगे कर्मचारी। संवाद
नरवाना। कौशल कर्मचारी कल्याण संघ ने शुक्रवार को हरियल रेस्ट हाउस में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी को मांगपत्र सौंपा। मंत्री ने उनको आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को जल्द ही मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा। कार्यकारिणी सदस्य सिकंदर धतरवाल, सिंचाई विभाग के प्रधान शंकर, संजीव ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद कुछ अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। जॉब सिक्योरिटी एक्ट को अभी तक सभी विभागों ने लागू नहीं किया है, जो सरकार के आदेशों की सरासर अवहेलना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द यह एक्ट लागू करवाया जाए। 0-5 साल वाले जितने भी कर्मचारी है, उन सभी को एक्ट में सशोधन करके सभी को जॉब सिक्योरिटी एक्ट 2024 में शामिल किया जाए। 24 हजार नए कर्मचारियों की नियुक्ति होने के बाद एचकेआरएन के कर्मचारियों को हटाया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि सभी विभागों में पत्र जारी किए जाएं और किसी भी कर्मचारी को न हटाया जाए। इस दौरान जगसीर सैनी, उमेद श्योकंद, सत्यवान और कृष्ण मौजूद रहे।

08जेएनडी10-मांगों को लेकर मंत्री को पत्र सौंपते हुए कौशल निगम के तहत लगे कर्मचारी। संवाद

08जेएनडी10-मांगों को लेकर मंत्री को पत्र सौंपते हुए कौशल निगम के तहत लगे कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed