फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Employees have not yet received the 8% hike: Lokesh

आठ प्रतिशत की वृद्धि कर्मचारियों को अभी तक भी मिल नहीं पाई : लोकेश

Sun, 22 Jun 2025 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 22 Jun 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Employees have not yet received the 8% hike: Lokesh
नरवाना। अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा 2061 जिला कार्यकारिणी की बैठक 220 केवी रेस्ट हाउस नरवाना में हुई। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष लोकेश भ्याण ने की। मंच संचालन जिला कार्यालय सचिव सागर ने किया।
विज्ञापन

प्रदेश सचिव सुभाष शर्मा ने कहा कि एचकेआरएन कर्मचारियों को सुविधा दिलाने और उनकी नौकरी सुरक्षित कराने के लिए भारतीय मजदूर संघ लगातार धरना, प्रदर्शन और प्रशासन से वार्ता करता रहा है। इसी के प्रभाव से प्रदेश सरकार ने पिछले वर्ष जुलाई 2024 से एचकेआरएन कर्मचारियों के वेतन में आठ प्रतिशत की वृद्धि की थी, परंतु कुछ विभागों में यह आठ प्रतिशत की वृद्धि अभी तक भी मिल नहीं पाई है।
विज्ञापन

भारतीय मजदूर संघ सरकार से मांग करता है कि जिन विभागों में यह आठ प्रतिशत की वृद्धि जुलाई 2024 से नहीं मिल पाई है उनको जुलाई 2024 से यह आठ प्रतिशत की वृद्धि दिलाई जाए। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया तो भारतीय मजदूर संघ आंदोलन करने को विवश होगा। इस अवसर पर सुरेंद्र श्योकंद, सागर, महेंद्र शर्मा, योगेश, मोनू, मोती, सलिंद्र, राकेश, पवन, राजगुरु, जितेंद्र, वीरेंद्र, हरीश, बलजीत, कर्मपाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed