फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Employee Organizations Unite in Julana on Labour Day

Jind News: मजदूर दिवस पर जुलाना में एकजुट हुए कर्मचारी संगठन

Fri, 01 May 2026 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Employee Organizations Unite in Julana on Labour Day
01जेएनडी04: गोहाना रोड पर विरोध प्रदर्शन करते हुए मजदूर संगठनों के सदस्य। स्रोत: मजदूर
जींद। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जुलाना के लेबर शैड में विभिन्न श्रमिक संगठनों, कर्मचारी संघों और स्कीम वर्करों ने प्रदर्शन किया। सीटू सर्व कर्मचारी संघ और रिटायर्ड कर्मचारी संघ के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में श्रमिकों ने अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष का संकल्प लिया।
विज्ञापन


सीटू के जिला अध्यक्ष कॉमरेड रमेश चंद्र ने कहा कि एक मई का दिन वैश्विक श्रमिक शहादत का प्रतीक है और वर्तमान में श्रम कानूनों में किए जा रहे बदलावों के खिलाफ आवाज उठाना अनिवार्य हो गया है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के पश्चात मजदूर और कर्मचारी अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन करने उनके धरना स्थल पर पहुंचे। वहां प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुरानी पेंशन बहाली, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये करने की मांग बुलंद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान ब्लॉक प्रधान संजय गिल, सुरेश करसोला, पवन कुमार और रेनू बाला सहित कई पदाधिकारियों ने विचार रखे। उन्होंने कहा कि यदि अग्निशमन कर्मियों और अन्य विभागों की मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं, तो आंदोलन को और अधिक तेज किया जाएगा। इस अवसर पर निर्माण मजदूर और विभिन्न विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।

8888888888888888888
मजदूर दिवस पर शहर में मजदूर संगठनों ने किया शक्ति प्रदर्शन

01जेएनडी04: गोहाना रोड पर विरोध प्रदर्शन करते हुए मजदूर संगठनों के सदस्य। स्रोत: मजदूर
जींद। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर शहर के गोहाना रोड पर मजदूर संगठन सीटू, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा और रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने संयुक्त रूप से एकजुटता का संदेश दिया।
नगर परिषद कार्यालय पर आयोजित जनसभा के बाद संगठनों ने कार्यालय से पुराने बस अड्डे तक प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीटू के जिला उपप्रधान कपूर सिंह, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान संजीव ढांडा, नगरपालिका सफाई कर्मचारी संघ के जिला प्रधान बिजेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से की।
इस दौरान मजदूर आंदोलनों के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए एक मिनट का मौन रखा गया। वक्ताओं ने मजदूरों के अधिकार, आजीविका और सम्मान की रक्षा के लिए संघर्ष तेज करने का संकल्प दोहराया।
वक्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकारों पर मजदूरों के अधिकारों के हनन और दमन के आरोप लगाते हुए कहा कि पूंजीपतियों के साथ गठजोड़ कर लोकतांत्रिक अधिकारों को कमजोर किया जा रहा है।

महिला नेता सुनीता कालीरमन और नीलम ने कहा कि महिलाओं से जुड़े कल्याणकारी योजनाओं में कार्यरत कर्मचारियों का शोषण हो रहा है। मिड डे मील वर्करों और आशा वर्करों को समय पर मानदेय नहीं मिल रहा और उन्हें विभिन्न प्रकार के दबावों का सामना करना पड़ रहा है।

01जेएनडी04: गोहाना रोड पर विरोध प्रदर्शन करते हुए मजदूर संगठनों के सदस्य। स्रोत: मजदूर

01जेएनडी04: गोहाना रोड पर विरोध प्रदर्शन करते हुए मजदूर संगठनों के सदस्य। स्रोत: मजदूर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed