फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Emphasis on saving soil fertility through green manure and bio-fertilizers

Jind News: हरी खाद और जैव उर्वरकों से मिट्टी की उर्वरा शक्ति बचाने पर जोर

Thu, 11 Jun 2026 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on saving soil fertility through green manure and bio-fertilizers
11जेएनडी13-बहादुरपुर गांव में किसानों को जागरूक करते हुए कृ​षि अ​धिकारी। स्रोत कर्मचारी
जींद। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की तरफ से वीरवार के बहादुरपुर में ग्राम स्तरीय खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को जागरूक किया। इस दौरान बीटीएम मंजीत कुमार ने किसानों को अपने खेतों में रासायनिक उर्वरकों का उपयोग मिट्टी व पानी की जांच की आधार पर ही करने बारे अवगत करवाया। इसके साथ साथ किसानों को मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बचाने के लिए हरी खादों, गोबर की खाद, जीवामृत एवं घन जीवामृत के उपयोग बारे जागरूक किया एवं किसान कीटनाशकों का उपयोग वैज्ञानिक सलाह के आधार पर करने बारे सुझाया गया। किसानों को विभागीय स्कीमों विशेषकर धान की सीधी बिजाई, मेरा पानी, मेरी विरासत और दलहन की फसलों की बुवाई बारे संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई गई। वैज्ञानिक डाॅ. धीरज पंघाल ने किसानों को रासायनिक उर्वरकों की बजाय जैव उर्वरकों पीएसबी, अजोटोबैक्टर और मिट्टी में मूंग व ढैंचा जैसी हरी खादों को मिट्टी मे मिलाने की जानकारी दी। इस अवसर पर पूर्व सरपंच जसवंत सिंह, चमन लाल, सोनू भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed