फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Embryo pressed into the back of a house after aborting a woman in Beri Kheda village

बेरी खेड़ा गांव में महिला का गर्भपात करवाकर मकान के पीछे दबाया भ्रूण

Fri, 19 Mar 2021 11:01 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Embryo pressed into the back of a house after aborting a woman in Beri Kheda village
जमीन के नीचे से निकाला गया कपड़े में लिपटा भ्रूण। संवाद। - फोटो : Jind
पिल्लूखेड़ा खंड के गांव बेरी खेड़ा में परिजनों ने महिला का गर्भपात करवाकर भ्रूण को मकान के पीछे खाली प्लाट में दबा दिया। किसी ने इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दे दी। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. पालेराम कटारिया के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर भ्रूण को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक भेज दिया। पिल्लूखेड़ा पुलिस ने डॉ. कटारिया की शिकायत पर महिला, उसके पति, एक लैब संचालक, एक चिकित्सक व परिजनों समेत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वीरवार शाम को स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली कि बेरी खेड़ा गांव में एक महिला का गर्भपात करवा भ्रूण को जमीन में दबाया गया है। सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और भ्रूण को जमीन के अंदर से निकाला। पूछताछ में महिला ने बताया कि इसमें सफीदों निवासी एक महिला चिकित्सक ने उसकी मदद की है। एक लैब संचालक से गर्भपात की गोलियां दिलवाई है। इसके बाद उसका रात को गर्भपात हो गया। महिला के पेट में 13 सप्ताह का गर्भ था। रात को ही परिजनों ने भ्रूण को मकान के पीछे खाली प्लाट में दबा दिया था। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने डॉ. पालेराम कटारिया की शिकायत पर महिला मुकेश, उसके पति देवेंद्र, अमित, कृष्णा, खेड़ा खेमावती निवासी दिलबाग, यश डायग्नोस्टिक सेंटर सफीदों के संचालक जोगिंद्र, राधेकृष्णा नर्सिंग होम की डॉ. मोनिका शर्मा के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई नरेंद्र ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed