{"_id":"652ed60f9481b62f480f89e4","slug":"eligible-persons-with-hair-from-the-sikh-community-can-cast-their-votes-till-the-age-of-31-jind-news-c-199-1-jnd1001-7383-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सिख समुदाय के केशधारी पात्र व्यक्ति 31 तक बनवा सकते हैं वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सिख समुदाय के केशधारी पात्र व्यक्ति 31 तक बनवा सकते हैं वोट
Wed, 18 Oct 2023 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 18 Oct 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के चुनाव के लिए मतदाता सूची तैयार की जा रही है। सिख समुदाय के वे केशधारी पात्र व्यक्ति जो एक जनवरी 2023 को अपनी आयु 18 वर्ष पूरी कर चुके हैं वे अब 31 अक्तूबर तक अपना वोट बनवा सकते हैं ताकि उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज हो सके। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी व डीसी इमरान रजा ने दी।
उन्होंने केशधारी सिख समुदाय के लोगों से आह्वान किया कि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने से वंचित न रहे। मतदाता सूची तैयार करने के लिए आवेदन फार्म संबंधित तहसीलदार कार्यालय, पटवारी, नगर पार्षद व गुरुद्वारे में पहुंचा दिए गए हैं। पात्र व्यक्ति फार्म भरकर संबंधित गुरुद्वारा या पटवारी के पास जमा करवाएं। जिस क्षेत्र में केशधारी सिख मतदाताओं की संख्या अधिक है, वहां उन सभी पात्र व्यक्तियों को कवर करने के लिए ज्यादा पटवारी व अन्य अधिकारी तैनात किए जाएंगे ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति वोट बनवाने से छूटे नहीं। पात्र सिख व्यक्ति मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने के लिए पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो व मतदाता पहचानपत्र की प्रति के साथ अपने क्षेत्र से संबंधित तहसील, उप-तहसील कार्यालय में कार्यरत पटवारी से संपर्क कर सकते हैं और आवेदन पत्र भरकर निर्धारित तिथि से पूर्व पटवारी एवं संबंधित अधिकारी के पास जमा करवा सकते हैं।