{"_id":"69726cef7692c64eb301fcdf","slug":"electricity-workers-went-on-a-hunger-strike-jind-news-c-199-1-jnd1010-147378-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बिजली कर्मचारियों ने की भूख हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बिजली कर्मचारियों ने की भूख हड़ताल
विज्ञापन
22जेएनडी15: बिजली निगम कार्यालय में मौजूद निगम कर्मचारी। स्रोत कर्मचारी
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी और विभाग की अन्य नीतियों के विरोध में वीरवार को आल हरियाणा पॉवर कार्पोरेशन वर्कर यूनियन ने प्रदर्शन किया। यूनिट प्रधान राकेश इक्कस की अध्यक्षता में कर्मचारियों ने भूख हड़ताल की। उन्होंने कहा कि वह 29 जनवरी को सर्किल स्तर पर सांकेतिक भूख हड़ताल और 12 फरवरी को मांगों के समर्थन में राष्ट्रव्यापी हड़ताल करेंगे।
सचिव धर्मबीर ने कहा कि नई ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी से बिजली निगम को भारी वित्तीय नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि पुराने कर्मचारियों को डिफॉल्टिंग एरिया और तकनीकी बारीकियों का पता होता है जबकि नए कर्मचारियों को इसे समझने में समय लगेगा। साथ ही, एएलएम और लाइनमैन स्तर पर बड़े पैमाने पर तबादलों से फील्ड में कार्य के दौरान दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ेगा जिससे जान-माल की हानि हो सकती है।
यूनियन ने कहा कि यदि सरकार ने इस पॉलिसी को वापस नहीं लिया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। उन्होंने ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को तुरंत रद्द करने, हरियाणा कौशल रोजगार निगम को भंग कर पक्की भर्तियां करने, पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने, जोखिम भत्ता प्रदान करने और बिजली दरों में कटौती करने की मांग की।
विज्ञापन
इस दौरान सह सचिव प्रमोद जुलाना, उपप्रधान राजबीर, नरेंद्र दुहन जेई, सोनू ढांगी, राजेंद्र करसोला, पदाधिकारियों और सैकड़ों कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। जुलाना, नगूरा और सिटी सब-यूनिट के प्रतिनिधियों ने भी पहुंचकर अपनी एकजुटता दिखाई और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।