फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Electricity workers protested and burnt the effigy of the executive engineer.

Jind News: बिजली कर्मियों ने प्रदर्शन कर फूंका कार्यकारी अभियंता का पुतला

Tue, 21 Nov 2023 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 21 Nov 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Electricity workers protested and burnt the effigy of the executive engineer.
20जेएनडी04: कार्यकारी अभियंता के ​खिलाफ नारेबाजी कर पुतला फूंकते हुए बिजली निगम कर्मी। संवाद
जींद। ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन जींद यूनिट ने सोमवार को कार्यकारी अभियंता की कार्यशैली के रोष स्वरूप प्रदर्शन किया और पटियाला चौक पर पुतला फूंका। इस दौरान बिजली कर्मियों ने जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शन की अध्यक्षता यूनिट प्रधान राकेश ईक्कस ने की और संचालन संजीव ढांडा ने किया। धरने को संबोधित करते हुए राज्य प्रधान सुरेश राठी और सर्कल सचिव धर्मबीर भंभेवा ने कहा कि कार्यकारी अभियंता द्वारा जिस प्रकार का माहौल जींद डिवीजन में किया गया है वो अफरा-तफरी और कर्मचारियों में अपनी तानाशाही रवैया दिखाने जैसा है। भाई-भतीजावाद को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी के चलते कर्मियों के तबादले चार्जशीट किए जा रहे हैं। निगम के नियमों की अवहेलना करते हुए तबादले कर रहे हैं और गलत सूचना उच्च अधिकारियों को भेज कर सब स्टेशन स्टाफ के तबादले करवाए गए हैं। इसी को लेकर वो पिछले 27 दिन से धरना भी दे रहे हैं लेकिन उनकी समस्याओं की तरफ कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। इसी को लेकर अधीक्षक अभियंता से बैठक के बाद ही आंदोलन को लेकर अहम निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मांगों का समाधान नहीं हुआ तो बिजली कर्मी ठोस कदम उठाने को मजबूर होंगे। इस मौके पर राज्य ऑडिटर रामफल दलाल, राज्य कमेटी सदस्य रामबीर, मा. बलबीर, रमेश चंद्र, कपूर, अमित खटकड़, बलवान नेहरा, अनूप,सतीश, सुशील ईक्कस, राजेंद्र शर्मा, सुनीता कालीरामण ने भी बिजली कर्मियों को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed