{"_id":"694176dcaa3dd5b825093ca3","slug":"electricity-workers-protested-against-the-online-transfer-policy-jind-news-c-199-1-sroh1009-145511-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में बिजली कर्मियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में बिजली कर्मियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
16जेएनडी07: नगूरां बिजली निगम कार्यालय परिसर में ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी 2025 के विरोध में सरकार
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। एचएसईबी वर्कर यूनियन केंद्रीय परिषद के आह्वान पर ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में मंगलवार को बिजली निगम सब डिवीजन नगूरां कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया गया। गेट मीटिंग की अध्यक्षता सब यूनिट प्रधान सुरेंद्र राजथल ने की जबकि मंच संचालन सब यूनिट सचिव संदीप किठाना ने किया।
राज्य कार्यकारिणी के पूर्व ऑडिटर बलवान ढिल्लों और पूर्व राज्य उपप्रधान राजा शामदों ने कहा कि जब तक ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को रद्द नहीं किया जाता तब तक बिजली निगम कर्मचारियों का विरोध-प्रदर्शन पूरे हरियाणा में जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कहीं भी शांति व्यवस्था भंग होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी निगम प्रबंधन और प्रदेश सरकार की होगी।
वक्ताओं ने कहा कि ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी लागू होने से तकनीकी कर्मचारियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर बिना स्थानीय जानकारी के कार्य करना पड़ेगा। इससे न केवल क्रॉसिंग और एरिया की जानकारी के अभाव में दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ेगा, बल्कि कर्मचारियों पर मानसिक तनाव भी काफी बढ़ जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पॉलिसी कर्मचारियों के हितों के खिलाफ है और पूरी तरह से नुकसानदायक है।
विज्ञापन
गेट मीटिंग को यूनिट के उपप्रधान सुनील मुंडे, जगदीश, जसबीर चहल, उपप्रधान पंकज, संदीप, कुलदीप नेहरा और चेयरमैन मनोज ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सोनू, प्रदीप लाठर, संजीव, सुरेश, राजेश अलेवा, प्रवीन, जयभगवान, सतीश, अमित, जसबीर भूरा और राममेहर देशवाल मौजूद रहे