फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   electricity was interrupted due to rain, trees fell due to storm

बारिश के कारण शहर में बिजली रही बाधित, आंधी से गिरे पेड़

Fri, 13 Mar 2020 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
electricity was interrupted due to rain, trees fell due to storm
बारिश के कारण बिजली लाइन में आए फाल्ट को ठीक करता कर्मचारी। - फोटो : Jind
बारिश के शहर के लोगों को बिजली से संबंधित समस्या से दो-चार होना पड़ा। बारिश के कारण शहर की 20 कॉलोनियों में बिजली गुल रही। लोगों द्वारा बिजली निगम में वीरवार को 120 से अधिक शिकायतें दर्ज करवाई गईं। इसमें 60 फ्यूज उड़ने, 30 जंपर उड़ने और 30 बिजली के तार टूटने की हैं। बुधवार रात को बारिश के साथ-साथ तेज आंधी और ओलावृष्टि भी हुई। आंधी के कारण शहर की कॉलोनियों में पेड़ गिर गए। जिसकी वजह से कहीं बिजली के तार टूट गए तो कहीं फ्यूज उड़ गए। बिजली नहीं होने के कारण लोगों को पेयजल व घर के अन्य कार्यों में परेशानी हुई। शहर में सेक्टर 7 से 10, विकास नगर, राम कॉलोनी, सुभाष नगर, विश्वकर्मा कॉलोनी, दुर्गा कॉलोनी, एकता नगर, झांझ गेट, स्कीम नंबर पांच-छह व कौशिक नगर में वीरवार को बिजली बाधित रही। पेयजल की समस्या के साथ-साथ लोगों को बिजली नहीं आने पर घर में अंधेेरे में रहना पड़ा। वहीं बिजली निगम के कर्मचारियों को भी फाल्ट ठीक करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

अर्बन इस्टेट में तीन घंटे में आई बिजली
बुधवार रात को हुई बारिश के कारण शहर का सबसे पॉश एरिया अर्बन इस्टेट में तीन घंटे तक बिजली बाधित रही। अर्बन इस्टेट में दोपहर साढ़े 12 बजे से लेकर दोपहर साढ़े तीन बजे तक बिजली गुल रही। वहीं अन्य कॉलोनियों में भी बिजली समस्या को दूर करने के लिए बिजली निगम के कर्मचारियों के पसीने छूटते नजर आए। बारिश के मौसम में बिजली की समस्याओं से निपटने का दावा करने वाले कर्मचारियों के दावे फेल होते नजर आए।
विज्ञापन

प्राथमिकता से किया समस्याओं को दूर
बुधवार रात बारिश के साथ-साथ आंधी भी आई। इस कारण शहर में ज्यादातर एरिया में बिजली के फ्यूज उड़ गए व तारें टूट गई। वीरवार को शहर की विभिन्न कॉलोनियों से 120 से अधिक समस्याएं दर्ज की गई। जिस-जिस एरिया से शिकायतें आ रही थी, कर्मचारियों को मौके पर भेजकर समस्या का समाधान किया जा रहा था। लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्यामबीर सैनी, एसई बिजली निगम जींद।

 बुधवार रात को आई आंधी के कारण सड़क पर गिरे पेड़ को हटाते को ग्रामीण।

बुधवार रात को आई आंधी के कारण सड़क पर गिरे पेड़ को हटाते को ग्रामीण।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed