फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Electricity Corporation's JE and lineman arrested on charges of demanding bribe

Jind News: रिश्वत मांगने के आरोप में बिजली निगम का जेई व लाइनमैन गिरफ्तार

Mon, 29 Dec 2025 12:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation's JE and lineman arrested on charges of demanding bribe
37 एसीबी को दी गई ​वीडियो ​क्लिप को दिखाते होटल मालिक सुमित कुमार। संवाद
रोहतक। एंटी करप्शन ब्यूरो ने बिजली निगम के जेई रामकला व लाइनमैन राजेश को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। रविवार को इंस्पेक्टर भगत सिंह के नेतृत्व में एसीबी की टीम ने कार्रवाई की।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर भगत सिंह ने बताया कि किला मोहल्ला निवासी सुमित ने शिकायत दी थी कि उसका भिवानी चुंगी पर होटल है। साथ ही शेर विहार कॉलोनी में किराये पर मकान लेकर रहते हैं। जून में बिजली निगम के जेई रामकला ने मकान में जांच की। मकान मालिक अजय सैनी को 50 हजार रुपये जुर्माना लगाने की बात कही।
विज्ञापन

आरोप है कि जेई ने फोन पर किरायेदार से बिजली चोरी का केस न बनाने की एवज में 20-30 हजार रुपये की रिश्वत मांगी और होटल में आकर 20 हजार रुपये की राशि ली। लाइनमैन राजेश अगले दिन आया और 5 हजार रुपये और लेकर गया। शिकायतकर्ता ने एंटी करप्शन ब्यूरो को ऑडियो क्लिप, वीडियो व सीसीटीवी फुटेज भी सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
बिजली मंत्री अनिल विज को भेजी थी शिकायत, अब हुई कार्रवाई
होटल मालिक सुमित ने बताया कि उसने मामले की शिकायत बिजली मंत्री अनिल विज को भेजी थी। उन्होंने विभाग को जांच के आदेश दिए। अब जाकर 29 नवंबर को एसीबी ने आरोपी जेई रामकला व लाइनमैन राजेश के खिलाफ रिश्वत मांगने के आरोप में भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा 7 के तहत एफआईआर दर्ज की। अब रविवार को छुट्टी के दिन कार्रवाई की गई है।
....
रिश्वत मांगने के आरोप में आरोपी जेई रामकला व लाइनमैन राजेश को रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। तथ्यों की गहन जांच व विभाग से अनुमति के कारण लंबा समय लग गया। -इंस्पेक्टर भगत सिंह, एंटी करप्शन ब्यूरो रोहतक

..............
जेई और शिकायतकर्ता के बीच हुई बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग

जेई : पैसे लगेंगे
शिकायतकर्ता : कितने लगेंगे।
जेई: 20 से 30
शिकायतकर्ता : 20-30 हजार रुपये लगेंगे?
जेई : 5-7 कुछ भी कौनी?
शिकायतकर्ता : देख लो जेई साहब, घर की बात है।
जेई : कोई नहीं एक बार बैठ लेते हैं।
शिकायतकर्ता : ठीक है।
जेई : जल्दी आ जाना।

नोट : ऑडियो शिकायतकर्ता की तरफ से एसीबी को दी गई है। अमर उजाला इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

37 एसीबी को दी गई वीडियो क्लिप को दिखाते होटल मालिक सुमित कुमार। संवाद

37 एसीबी को दी गई वीडियो क्लिप को दिखाते होटल मालिक सुमित कुमार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article