{"_id":"66f0576ed6269ca1fa06e22a","slug":"elders-show-joy-in-giving-proof-of-literacy-jind-news-c-199-1-jnd1001-123389-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: साक्षरता होने का प्रमाण देने के लिए बुजुर्गों में दिखा उल्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: साक्षरता होने का प्रमाण देने के लिए बुजुर्गों में दिखा उल्लास
Sun, 22 Sep 2024 11:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 22 Sep 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
खांडा गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा देते 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग।
अलेवा। खांडा गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रविवार को उल्लास कार्यक्रम के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें गांव के 280 बुजुर्ग शामिल हुए।
कार्यकारी प्राचार्य राजबीर चहल ने बताया कि गत दिनों उल्लास कार्यक्रम के तहत गांव के 60 वर्ष से अधिक आयु के 336 बुजुर्गों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण करवाया था। इनमें से 280 बुजुर्गों ने परीक्षा दी, जबकि 56 ने छोड़ दी। उन्होंने बताया कि खांडा गांव के बुजुर्गों ने विद्यालय में आकर उल्लास कार्यक्रम के तहत पेपर देकर साक्षरता का प्रमाण दिया। गत महीनों में जो उन्होंने पठन-पाठन एवं लेखन का अभ्यास किया उसका मूल्यांकन किया गया। उल्लास कार्यक्रम में बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए शिक्षा के प्रचार में अपना सहयोग दिया। उन्होंने कहा कि गांव के वरिष्ठ व्यक्तियों ने भी इस पहल को उत्सव की तरह मनाया। इस अवसर पर शिक्षक देवेंद्र कौशिक, डाॅ. रामचंद्र, कृष्ण गौतम, संजीव मौजूद रहे।