फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Eight days left for paddy procurement to begin, patchwork not yet done on roads

Jind News: धान खरीद शुरू होने में बचे आठ दिन बचे, सड़कों पर अभी तक नहीं हुआ पैचवर्क

Mon, 23 Sep 2024 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 23 Sep 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Eight days left for paddy procurement to begin, patchwork not yet done on roads
22जेएनडी10: शहर की अनाजमंडी में शैड के पास करवाई गई सफाई। संवाद
जींद। धान खरीद के लिए सरकार ने तरफ से मंडियों में तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। 1 अक्तूबर से मंडियों में धान और बाजरे की खरीद होनी है। इसको लेकर मार्केट कमेटी को मंडियों में समय रहते साफ-सफाई, टूटी सड़को की मरम्मत, पेयजल, शौचालय, लाइटिंग व कांटों को ठीक करवाने के निर्देश दिए गए हैं। बावजूद इसके मंडियों ने धान खरीदने का शेड्यूल सरकार ने जारी नहीं किया है।
विज्ञापन


रोहतक रोड स्थित अनाज मंडी में धान खरीद के लिए सफाई का काम शुरू हो चुका है। इसके अलावा लाइट की भी व्यवस्था करवा दी गई है। मंडी की टूटी सड़कों पर पैचवर्क नहीं होने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। आचार संहिता लागू होने की वजह से मंडी में सड़कों की मरम्त के लिए टेंडर अटका हुआ है। जब तक आचार संहिता खत्म होगी, तब तक धान की आवक शुरू हो जाएगी। इससे पैचवर्क करने में भी दिक्कत आएगी। टेंडर प्रक्रिया में भी ज्यादा समय लगने के कारण मंडी में व्यवस्था होना मुश्किल होगा। इसके अलावा अभी तक मंडी में कांटों की जांच नहीं हो पाई है। इसको भी आगामी एक से दो दिन में मंडी प्रशासन शुरू करवाएगा।
विज्ञापन


खरीद का नहीं आया शेड्यूल

मंडी में पीआर धान की आवक 1 अक्तूबर से शुरू हो जाती है। इसके लिए मंडी प्रशासन के पास अब तक शेड्यूल भी नहीं आया है। संबंधित एजेंसियों को बारदाने से लेकर उठान व अन्य कार्य करवाने होते हैं। इन सभी कार्यों के लिए एक सप्ताह का समय बचा हुआ है। अगर समय से यह प्रक्रिया पूरी नहीं हुई तो किसानों को मंडी में धान खरीद में ज्यादा परेशानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी में सफाई का काम शुरू हो गया है। एक -दो दिन में गेट पर लगे कांटों की जांच करवाई जाएगी। यह काम प्रतिवर्ष धान खरीद का कार्य शुरू होने से पहले करवाया जाता है। इसके अलावा पेयजल, शौचालय व लाइटिंग के सुधार के लिए कार्य किया जा रहा है। -संजीव कुमार, सचिव, मार्केट कमेटी, जींद।

22जेएनडी10: शहर की अनाजमंडी में शैड के पास करवाई गई सफाई। संवाद

22जेएनडी10: शहर की अनाजमंडी में शैड के पास करवाई गई सफाई। संवाद

22जेएनडी10: शहर की अनाजमंडी में शैड के पास करवाई गई सफाई। संवाद

22जेएनडी10: शहर की अनाजमंडी में शैड के पास करवाई गई सफाई। संवाद

22जेएनडी10: शहर की अनाजमंडी में शैड के पास करवाई गई सफाई। संवाद

22जेएनडी10: शहर की अनाजमंडी में शैड के पास करवाई गई सफाई। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed