फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Eight acres of wheat crop burnt due to electric short-circuit

Jind News: बिजली शार्ट-सर्किट से आठ एकड़ में जली गेहूं की फसल

Thu, 17 Apr 2025 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 17 Apr 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Eight acres of wheat crop burnt due to electric short-circuit
जींद। बिजली के शार्ट सर्किट के कारण दो जगह खेतों में गेहूं की 9 एकड़ फसल जल गई। सूचना मिलने के बाद आसपास के किसान मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग की गाड़ी की सहायता से आग पर काबू पाया। आरोप है कि बिजली निगम की लापरवाही के कारण गेहूं की फसल जली है।
विज्ञापन


दालमवाला से शाहपुर रोड की तरफ श्रीरागखेड़ा के खेतों में रात को बिजली के तारों में शॉर्ट-सर्किट के कारण गेहूं की फसल में आग लग गई। किसानों ने दमकल विभाग की गाड़ी और डायल 112 को फोन किया, लेकिन काफी देर बाद दमकल विभाग की गाड़ी पहुंची। उससे पहले किसानों ने ट्रैक्टरों से खेतों की जुताई कर आग को फैलने से रोकने का प्रयास किया। इसके बाद गांव से भी काफी किसान पानी के ड्रम साथ लेकर पहुंच गए। उन्होंने पानी की सहायता से आग को काबू किया। फिर दमकल विभाग की गाड़ी भी पहुंच गई और फिर कई घंटों बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक लगभग 8 एकड़ गेहूं की फसल जल चुकी थी। श्रीराग खेड़ा गांव के किसान सुखबीर ने बताया कि उसके पांच एकड़, दलशेर की डेढ़ एकड़ और अन्य दो एकड़ फसल आग की भेंट चढ़ गई। किसानों का आरोप था कि यदि दमकल विभाग की गाड़ी समय पर पहुंच जाती तो आग इतनी दूर तक नहीं फैलती। किसान सुखबीर ने बताया कि उन्होंने बिजली निगम के खिलाफ सदर थाना पुलिस को शिकायत दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed