फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Efforts will be made to end the dowry system: Khem Chand

दहेज प्रथा को खत्म करने के लिए किया जाएगा प्रयास : खेम चंद

Tue, 09 Sep 2025 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 09 Sep 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Efforts will be made to end the dowry system: Khem Chand
08जेएनडी08-भिवानी रोड स्थित बुढ़ा बाबा बस्ती में आयोजित बैठक में भाग लेते हुए कुम्हार संगठन हरि
जींद। कुम्हार संगठन हरियाणा सभा के तत्वावधान में भिवानी रोड स्थित बुढ़ाबाबा बस्ती मंदिर की धर्मशाला में कुम्हार समाज की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता वेदप्रकाश व जयप्रकाश ने की। बैठक में कुम्हार समाज को शिक्षित, विकसित व हर प्रकार से जागरूक करने पर बल दिया। मुख्यातिथि खेम चंद ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी युवाओं को दी जाए।
विज्ञापन

बैठक में ललित कुमार को प्रधान चुना गया। मास्टर रविंद्र बेरीवाल व महेंद्र सिंह गिल ने कहा कि समाज के साथ मिलकर सांझा मंच द्वारा प्रदेश में बढ़ रहे लूटपाट, गुंडागर्दी, नशाखोरी, दहेज प्रथा व अत्याचार को खत्म करने के लिए प्रयास करेंगे। जरूरतमंद युवतियों की शादी व गरीब परिवार के लोगों के घर भी बनाए जाएंगे। प्रदेश में हर घर से 18 वर्ष से अधिक आयु का सदस्य लेकर कमेटी का गठन किया जाएगा। इस अवसर पर सूर्य प्रकाश, जिले सिहं आर्य, संतराम, भीम, सतीश, मोहन, रामनिवास, कृष्ण, मंदीप, कलम, राजकुमार, संदीप व राजबीर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed