फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Effort to bring farmer organizations on one platform, formation of coordination committee of 12 members

Haryana: किसान संगठनों को एक मंच पर लाने की कवायद, 12 सदस्यों की तालमेल कमेटी का किया गठन

Sat, 02 Mar 2024 11:05 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, उचाना, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, उचाना, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 02 Mar 2024 11:05 PM IST
सार

दाड़न खाप के पालवां चबूतरे पर हुई महापंचायत में 55 खापों के प्रतिनिधि, 25 किसान संगठनों के पदाधिकारी पहुंचे। महापंचायत में 12 सदस्यों की तालमेल कमेटी का गठन किया गया है। 

विज्ञापन
Effort to bring farmer organizations on one platform, formation of coordination committee of 12 members
दाड़न खाप पालवां चबूतरे पर आयोजित महापंचायत में पहुंचे लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

मांगों को लेकर अलग-अलग कार्यक्रम तय करके आंदोलन कर रहे किसान संगठनों को एक मंच पर लाने के लिए हरियाणा के खाप चौधरी, किसान संगठन आगे आए हैं। सर्वजातीय दाड़न खाप पालवां चबूतरे पर शनिवार को हुई महापंचायत में प्रदेश भर से विभिन्न खापों, किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। अध्यक्षता सर्वजातीय दाड़न खाप प्रधान सूरजभान घासो ने की। मंच संचालन संयुक्त रूप से आजाद पालवां, रामपाल झील ने किया।

विज्ञापन


सूरजभान घासो ने कहा कि महापंचायत में सर्वसम्मति से 12 सदस्यों की तालमेल कमेटी बनाई गई। इसमें अलग-अलग खापों के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया। यह तालमेल कमेटी संयुक्त किसान मोर्चा की छह सदस्यों की कमेटी के साथ-साथ जो संगठन संयुक्त किसान मोर्चा से बाहर हैं, उनसे भी मिलेगी।
विज्ञापन


जो संगठन किसानों को लेकर अलग-अलग कार्यक्रम तय करके आंदोलन कर रहे हैं, उन सबसे मिलकर इनमें तालमेल बनाने का काम ये कमेटी करेंगी। 55 खापों के प्रतिनिधि, 25 किसान संगठनों के पदाधिकारी इस महापंचायत में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन घंटे तक चली इस महापंचायत में गिरफ्तार किसानों को जल्दी से जल्दी रिहा करने, जो मामले किसानों पर दर्ज हुए हैं उनको रद्द करने की के प्रस्ताव पास करके सरकार से मांग की। पंजाब के किसान शुभकरण की मौत पर दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गई।

तालमेल कमेटी में इनको किया गया शामिल
हुड्डा खाप से प्रदीप हुड्डा, देशवाल खाप से संजय देशवाल, सतरोल खाप से सतबीर सिंह डीपीई, किताब सिंह मोर नरवाना, नांदल खाप से ओमप्रकाश, ईश्वर सिंह जाबा, दाड़न खाप से दलबीर श्योकंद, बिनैन खाप से ईश्वर नैन, दलाल खाप से कैप्टन मान सिंह दलाल, सूबे सिंह समैन, कलकल खाप से राजपाल कलकल, देशवाल खाप से संजय को शामिल किया।

आजाद पालवां ने बताया कि गिरफ्तार किसानों को रिहा करने, किसानों पर दर्ज मामले रद्द करने की मांग के प्रस्ताव पारित महापंचायत में किए गए। 12 सदस्यों की तालमेल कमेटी बनाई गई जो जल्द संयुक्त किसान मोर्चा एवं संयुक्त किसान मोर्चा से बाहर जो किसान संगठन है उनसे मिलेंगी। जो किसान संगठन अलग-अलग ऐलान आंदोलन को लेकर करते हैं, उन्हें एक साथ लाने का काम किया जाएगा ताकि जो आंदोलन वो संगठित होकर हो।

संगठित होकर लड़नी होगी लड़ाई
वक्ताओं ने कहा कि सरकार तानाशाही कर रही है। किसानों की मांग, मुद्दों को हल नहीं करना चाहती है। किसान की मांगों को सरकार मानने का काम करें। एमएसपी पर गारंटी कानून, कर्ज माफ सहित अन्य जो मांगे है वो पूरी की जाए। सरकार की वादाखिलाफी के चलते ही किसानों को दोबारा से आंदोलन करना पड़ रहा है। सरकार अगर अपने वायदे से नहीं मुकरती तो किसानों को आंदोलन नहीं करना पड़ता।

सरकार की मंशा आंदोलन एक राज्य, एक जाति का बनाने की है लेकिन ये आंदोलन पूरे देश के किसानों के लिए है। ये मांगे एक राज्य के किसानों के लिए नहीं बल्कि पूरे देश के किसानों के लिए है। सरकार इस तरह की मंशा छोड़ कर किसानों की मांगों को मानने का काम करें।

वक्ताओं ने कहा कि बैरिकेडस लगाकर किसानों को दिल्ली जाने से रोकना बिल्कुल गलत है। इंटरनेट जो बंद किए गए हैं। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने के साथ-साथ व्यापार भी प्रभावित हुआ। इससे हर किसी को परेशानी होती है। संगठित होकर अपने हक की लड़ाई लड़े तो निश्चित रूप से जीत मिलेंगी। सभी संगठनों को चाहिए कि वो आपस में तालमेल बनाए। सभी संगठनों का आपस में तालमेल बनाने के लिए ये महापंचायत हुई है।


ये रहे मौजूद
इस अवसर पर बलबीर बड़ौदा, फूल कुमार पेटवाड़, रोहताश उझाना, कर्मबीर सिंह, डॉ. प्रीतम सिंह धमतान, रघुबीर नैन, अमरजीत कुंडू, जोगिंद्र नैन, मा. बलबीर सिंह, जोरा सिंह शिमला, रणबीर समैन, मा. बलजीत सिंह, राममेहर बुडायन, अनूप प्रधान खेड़ा खाप, जियलाला ढूंढवा, छज्जूराम कंडेला, सुभाष बड़सिकरी, रघुबीर बालू, राजा डूमरखा, चांदीराम ककड़वासरा, रामधन घसो, बलिंद्र उचाना कलां, मनोज एडवोकेट, अमरजीत खटकड़, लीला सेढ़ा माजरा, जोधाराम सेढ़ा माजरा, जंगीर पालवां, मिया सिंह दरोली, मा. बलवान श्योकंद मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed