{"_id":"e6e8862a595fb6bcc03666965715b052","slug":"education-hindi-news-151","type":"story","status":"publish","title_hn":"12वीं की परीक्षा सही नहीं हुई तो घर से फरार हो गए छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12वीं की परीक्षा सही नहीं हुई तो घर से फरार हो गए छात्र
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
Updated Fri, 27 Nov 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के लक्ष्मी नगर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए दो स्कूली छात्रों को पुलिस ने रेलवे स्टेशन जींद से बरामद कर लिया। छात्रों ने बताया कि उनका उनका बारहवीं कक्षा की परीक्षा ठीक नहीं हुई और उसके डर के चलते वह फरार हो गए। पुलिस ने दोनों बच्चों को परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
लक्ष्मी नगर निवासी अमरनाथ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल जींद में 12वीं कक्षा का छात्र है। 23 नवंबर को वह घर से स्कूल जाने के लिए निकाला था, लेकिन उसके बाद से वह घर नहीं लोटा। उसने बताया कि उसके साथ उनके पड़ोसी छात्र भी लापता है।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। बुधवार देर शाम को पुलिस को सूचना मिली कि दोनों छात्र रेलवे स्टेशन पर हैं। पुलिस ने दोनों छात्रों को बरामद कर लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में उन्होंने बताया कि उनकी बारहवीं कक्षा की परीक्षा दी थी, लेकिन एग्जाम सही नहीं हुए। जल्द ही बारहवीं कक्षा का परिणाम आने वाला है और इसी डर के चलते वह घर से निकल गए और जींद में आसपास ही घूमते रहे। दोनों छात्रों के घर लौटने पर परिजनों ने राहत की सांस ली।