Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Dushyant hits back at Manohar Lal's statement

Jind News: मनोहर लाल के बयान पर दुष्यंत का पलटवार, बोले-वहम का कोई इलाज नहीं

Thu, 19 Nov 2026 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Dushyant hits back at Manohar Lal's statement
19जेएनडी10: करसिंधु गांव में ग्रामीणों को छह दिसबंर की रैली का न्यौता देते हुए पूर्व उपमुख्यमंत
उचाना। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के 50 साल तक व्यवस्था को कोई नहीं बिगाड़ सकता वाले बयान पर पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पलटवार करते हुए कहा कि वहम का कोई इलाज नहीं है। कांग्रेस भी सत्ता के घमंड में थी लेकिन चौधरी देवीलाल के न्याय युद्ध ने उसका सूपड़ा साफ कर दिया था। आने वाले समय में जनता वोट की ताकत से जवाब देगी।
विज्ञापन

दुष्यंत चौटाला वीरवार को उचाना हलके के खटकड़, वडोदरा, करसिंधु और उचाना कलां सहित कई गावों के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं को छह दिसंबर को महेंद्रगढ़ में होने वाली जजपा की नौवीं स्थापना दिवस की जन-जन अधिकार रैली का न्योता दिया। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि इस बार धान खरीद में सरकारी अमले और मिलरों की मिलीभगत से 1500 से 2000 करोड़ रुपये की गड़बड़ी हुई है। सिंगल एजेंसी, सिंगल मंडी और सिंगल मिलर का फार्मूला चुनिंदा लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए बनाया गया। उन्होंने कहा कि खरीद सीजन समाप्त होने के बाद चंडीगढ़ में आंकड़ों सहित पूरे मामले का खुलासा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र के डीएफएससी के इस्तीफे को भी उन्होंने दबाव का परिणाम बताया। खाद आयात के मुद्दे पर दुष्यंत ने कहा कि सरकार आत्मनिर्भर भारत की बात करती है, जबकि इफ्को के खाद बैग पर चीन का नाम लिखा है। उन्होंने देश में 13 करोड़ और हरियाणा में 33 लाख वोट कटने का दावा करते हुए चुनाव आयोग से जवाब मांगा और सुप्रीम कोर्ट से संज्ञान लेने की मांग की। इस दौरान बीरेंद्र कौशिक, सतबीर करसिंधु, पप्पू नगूरां, चंद्रपाल शर्मा, गंगादत्त और मनोज पांचाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed