Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   50 buffaloes die in Thua village within a month; cattle owners concerned

Jind News: थुआ गांव में एक महीने में 50 भैंसों की मौत, पशुपालकों में चिंता

Thu, 19 Nov 2026 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
50 buffaloes die in Thua village within a month; cattle owners concerned
19जेएनडी12: थुआ गांव में पशु का उपचार करवाते हुए ग्रामीण। स्रोत: ग्रामीण
जींद। थुआ गांव में करीब एक महीने से भैंसों की लगातार हो रही मौतों से पशुपालकों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का दावा है कि अब तक अलग-अलग पशुपालकों की करीब 50 भैंसों की मौत हो चुकी है, जबकि कई पशु अभी बीमार हैं। पशुओं की बिगड़ती हालत के कारण गांव में डर का माहौल बना हुआ है। पशुपालकों को आशंका है कि समय रहते बीमारी पर काबू नहीं पाया गया तो अन्य पशु भी इसकी चपेट में आ सकते हैं।
विज्ञापन

गांव निवासी सतपाल, भोलू, रामफल, दौला और कपिल ने बताया कि करीब एक महीने से भैंसों की तबीयत खराब होने और उनकी मौत का सिलसिला जारी है। इससे पशुपालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार अभी तक बीमारी के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने पशु चिकित्सा विभाग से विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम गांव में भेजकर सभी बीमार पशुओं की जांच और इलाज करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव से हो सकता है संक्रमण
वेटरनरी सर्जन पेंगा निर्मल सिंह ने बताया कि मौसम में अचानक बदलाव और वायु प्रदूषण के कारण पशुओं के फेफड़ों में संक्रमण हो सकता है। वायरल निमोनिया भी पशुओं की मौत का कारण बन सकता है। उन्होंने कहा कि गांव में एक या दो भैंसों की मौत होने की जानकारी मिली है। गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया जाएगा। अधिकतर बीमार पशुओं का उपचार शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed