फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Dushyant Chautala's bail will be confiscated in Uchana: Dhanda

उचाना में दुष्यंत चौटाला की होगी जमानत जब्त : ढांडा

Sun, 04 Aug 2024 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 04 Aug 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Dushyant Chautala's bail will be confiscated in Uchana: Dhanda
03जेएनडी24 : उचाना में बदलाव जनसभा के दौरान मंच से जनता का अ​भिवादन स्वीकार करते आप नेता। संवाद
उचाना। उचाना की कपास मंडी आम आदमी पार्टी की शनिवार को बदलाव जनसभा हुई। आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि पंजाब के बाद अब हरियाणा का मतदाता भी बदलाव का मन बना चुका है। आगामी विधानसभा चुनाव के बाद हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। रैली में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता को भी आना था, लेकिन वह नहीं पहुंचीं।
विज्ञापन

संजय सिंह ने कहा कि आप दिल्ली, पंजाब के बाद हरियाणा में भी बदलाव करेगी। हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है। शिक्षा की तरफ कोई ध्यान नहीं है। प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ रही है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पांच गारंटी हैं। उन गारंटियों को सत्ता में आने के बाद पूरा किया जाएगा। अरविंद केजरीवाल की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा बौखला चुकी है। दिल्ली में लगातार आप पर वहां के लोग विश्वास जता रहे हैं। पंजाब में भी प्रचंड बहुमत से आप सत्ता में आई है। अब हरियाणा की बारी है। हरियाणा के बेटे के साथ जो भाजपा ने किया है, उसका बदला हरियाणा के मतदाता वोट की चोट से लेंगे। प्रदेश में आप की सरकार बनेगी। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि दुष्यंत चौटाला ने उचाना से चुनाव लड़ने का फैसला करके गलती कर दी। जनता उनकी जमानत जब्त करवाएगी। कभी यहां की जनता बड़े मंत्री का साथ देती है। कभी डिप्टी सीएम को जिता देती है। फिर भी यहां के लोगों को कुछ नहीं मिला। यहां के सरकारी स्कूल अच्छे नहीं, फिर भी आप लोग इन लोगों को वोट देते हो। यह बड़े नेता होंगे अपने घर में होंगे। इस बार इनका सामना आम आदमी से होगा। आम आदमी पार्टी की सरकार बनवा दो और अपने बच्चों का भविष्य सुधार लो। इस मौके पर वीरेंद्र प्रधान, राजरूप छात्तर, पवन फौजी, वजीर ढांडा, शमशेर श्योराण, एडवोकेट मनोज आदि मौजूद रहे।

03जेएनडी24 : उचाना में बदलाव जनसभा के दौरान मंच से जनता का अभिवादन स्वीकार करते आप नेता। संवाद

03जेएनडी24 : उचाना में बदलाव जनसभा के दौरान मंच से जनता का अभिवादन स्वीकार करते आप नेता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed