{"_id":"64998c17afb4c4245509aa53","slug":"dushyant-chautala-hit-back-at-comment-of-birender-singh-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: बीरेंद्र सिंह की टिप्पणी पर दुष्यंत का जवाब, बोले- कुछ लोगों को भ्रम, मैं उचाना से ही चुनाव लड़ूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: बीरेंद्र सिंह की टिप्पणी पर दुष्यंत का जवाब, बोले- कुछ लोगों को भ्रम, मैं उचाना से ही चुनाव लड़ूंगा
Mon, 26 Jun 2023 06:31 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 26 Jun 2023 06:31 PM IST
सार
उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक लड़ाई रुकने का नाम नहीं ले रही है। दुष्यंत चौटाला परिवार और बीरेंद्र सिंह परिवार के सदस्य एक-दूसरे पर तंज कसने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
पालवां गांव में लोगों को संबोधित करते उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुछ लोगों को भ्रम हो गया है। मैं उचाना कलां विधानसभा से ही चुनाव लड़ूंगा लेकिन उन लोगों का पता नहीं, वह लड़ेंगे या नहीं। ये बातें उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सोमवार को हरियाणा के जींद जिले के उचाना कलां क्षेत्र के पालवां गांव में पत्रकारों से बातचीत में पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कहीं।
विज्ञापन
उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक लड़ाई रुकने का नाम नहीं ले रही है। दुष्यंत चौटाला परिवार और बीरेंद्र सिंह परिवार के सदस्य एक-दूसरे पर तंज कसने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। रविवार को पूर्व मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा था कि मैं लिखकर देता हूं, दुष्यंत चौटाला उचाना कलां से चुनाव नहीं लड़ेंगे। सोमवार को जब यह सवाल जब पालवां कला में पत्रकार वार्ता में उठा तो दुष्यंत चौटाला ने स्पष्ट किया कि वे उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र से ही चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
इससे पहले कहसून गांव में दुष्यंत चौटाला ने कहा कि बीरेंद्र सिंह ने उनके बारे में जो बात रविवार को कही थी, वह यदि लिखकर देते हैं तो दे दें। वह जिस भी कागज पर लिखकर देंगे, उसे फ्रेम करवा लिया जाएगा और जब चुनाव लडूंगा तो यह फ्रेम उनको भेंट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
इससे पहले सांसद बृजेंद्र सिंह द्वारा जजपा का खाता नहीं खुलने पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उनका काम मेहनत करना है, बाकी जनता की मर्जी, जनता ही खाता खोलने वाली है। किसी को खाता नहीं खुलने का आकलन करने की जरूरत नहीं है और न ही किसी में इस प्रकार की भविष्यवाणी करने की क्षमता है।
कहा कि उनकी पार्टी को तो केवल चार छोरों (लड़कों) की पार्टी कहा जाता था लेकिन जनता ने उनको 16 प्रतिशत वोट दिए। इस वोट प्रतिशत को दोगुना करने का उनका लक्ष्य है। उचाना विधानसभा के हर कार्यकर्ता का घर उनका अपना घर है। वह किसी के भी घर रात बिता सकते हैं, कोई मना नहीं करेगा।