फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   During the cricket match, he was called for not being allowed to play in the team, abused, shot when he went to revolt, twin brother injured

क्रिकेट मैच के दौरान टीम में नहीं खेलने देने पर फोन कर दी गालियां, उलाहना देने गए तो मारी गोली, जुड़वां भाई घायल

Tue, 02 Mar 2021 12:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
During the cricket match, he was called for not being allowed to play in the team, abused, shot when he went to revolt, twin brother injured
घायल विकास को पीजीआई ले जाने के लिए एंबुलेंस में चढ़ाता अस्पताल स्टाफ। अमर उजाला। - फोटो : Jind
खरकरामजी गांव में क्रिकेट मैच में नहीं खेलने देने पर विवाद इस कद्र बढ़ा कि जो जुड़वा भाइयों 24 वर्षीय विकास व विक्रम को गोली मार दी। दोनों को जींद के नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार खरकरामजी गांव में सोमवार को क्रिकेट का मैच करवाया गया था। मैच में गांव की दो टीम ए व बी खेल रही थीं। आरोप है कि टीम ए में विक्रम व विकास खेल रहे थे, जबकि आरोपी दूसरी टीम में खेल रहा था। दीपक ने नागरिक अस्पताल में पुलिस को बताया कि आरोपी दूसरी टीम का था। वह आउट हो चुका था और फिर से उनकी टीम में खेलना चाहता था। इस पर उसे मना कर दिया गया। शाम के समय मैच समाप्त होने पर गांव के ही एक व्यक्ति ने फोन कर विक्रम व विकास को गालियां दी। इस पर विक्रम-विकास व दो-तीन अन्य लोग उलाहना देने आरोपी के घर गए थे। रात करीब साढ़े आठ बजे जब यह लोग आरोपी के घर पहुंचे और उसके पिता को उलाहना दिया तो आरोपी ने लाठी-बिंडों से हमला कर दिया। इस पर उलाहना देने गए लोगों ने बचाव किया तो आरोपी ने अपने पिस्तौल से गोली चला दी। यह विक्रम के पैर में लगी। इसके बाद आरोपी छत पर चढ़ गया और बंदूक से फायर किया, यह गोली विकास की पीठ में लगी। दोनों को गोली मार कर आरोपी फरार हो गया। इसके बाद दोनों को जींद के नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने दोनों को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ दर्ज हैं करीब दो दर्जन केस
वहीं नागरिक अस्पताल पहुंचे सदर थाना के जांच अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि जिस व्यक्ति पर विक्रम व विकास को गोली मारने के आरोप हैं, उस पर पहले भी 25-30 केस दर्ज हैं। इनमें कई केस जानलेवा हमला करने के भी आरोप हैं। वहीं आरोपी पर भी कई बार जानलेवा हमला हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल पहले हुई है पिता की मौत
नागरिक अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि विक्रम व विकास के पिता सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त थे और दो साल पहले उनकी मौत हुई थी। फिलहाल विक्रम व विकास दोनों भाई मछली पालन का काम करते हैं।
बयान दर्ज करने के बाद होगा केस दर्ज
फिलहाल सूचना मिलते ही पुलिस नागरिक अस्पताल पहुंची है। वहीं पुलिस पार्टी को गांव में भी भेजा गया है। वहां से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पीड़ितों के बयान दर्ज करने के बाद केस दर्ज किया जाएगा। पुलिस जांच कर रही है।

एचसी महेंद्र सिंह, जांच अधिकारी सदर थाना जींद।
झांझ गांव में शादी समारोह में चली गोली, पोंकरी खेड़ी का युवक घायल
वहीं दूसरी ओर सोमवार देर रात करीब साढ़े नौ बजे झांझ गांव में एक शादी समारोह में गोली चलने से पोंकरी खेड़ी गांव निवासी सुखबीर घायल हो गया। घायल को जींद के नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 घायल विक्रम को लेकर जाते अन्य लोग। संवाद

घायल विक्रम को लेकर जाते अन्य लोग। संवाद- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed