{"_id":"68b21a83786ef66c2e0bdfb5","slug":"due-to-landslide-in-the-mountains-the-bus-going-to-jammu-katra-is-returning-from-jalandhar-jind-news-c-199-1-jnd1002-140052-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पहाड़ों में भूस्खलन के कारण जम्मू कटरा जाने वाली बस जालंधर से लौट रही वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पहाड़ों में भूस्खलन के कारण जम्मू कटरा जाने वाली बस जालंधर से लौट रही वापस
Sat, 30 Aug 2025 02:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 30 Aug 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
29जेएनडी09-बस स्टैंड परिसर में बूथ पर खड़ी बस। संवाद
जींद। पहाड़ों में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण जींद से बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है। पिछले कुछ दिनों से हल्द्वानी जाने वाली बस को बिजनौर की जगह वाया हरिद्वार के रास्ते डायवर्ट रूट से चलाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर जींद से जम्मू कटरा जाने वाली बस को जालंधर तक ही भेजा जा रहा है। ऐसे में यात्रियों को परेशानी हो रही है। जींद बस स्टैंड से जम्मू कटरा के लिए जाने वाली बस में हर रोज लगभग 20 से 25 माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए रोडवेज बस में जाते थे।
आमतौर पर जींद से जम्मू कटरा के लिए बस सुबह 5:50 बजे बस चलती है, जो नरवाना, संगरूर और लुधियाना होते हुए करीब 13 घंटे में शाम 7 बजे जम्मू और कटरा पहुंचती है। जींद से जम्मू कटरा की दूरी लगभग 575 किलोमीटर है।
रोडवेज बस से कटरा जाने के लिए 750 रुपये किराया लगता है। यह बस कटरा में रात्रि ठहराव कर अगले दिन सुबह 5 बजे वाया पानीपत होकर दिल्ली के लिए वापसी करती है। यात्रियों की मांग पर यह बस जनवरी माह में शुरू की गई थी।
विज्ञापन
जम्मू कटरा के लिए बस चलाने को लेकर डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा भी पैरवी कर चुके हैं। उन्होंने इसको लेकर रोडवेज महाप्रबंधक जींद को निर्देश दिए थे जिसके बाद जनवरी माह की शुरुआत में जींद से जम्मू कटरा के लिए बस शुरू की गई थी।
कटरा में माता वैष्णो देवी का मंदिर है। इस मंदिर के प्रति लोगों की काफी आस्था है। ऐसे में काफी संख्या में श्रद्धालु यहां से कटरा दर्शन के लिए जाते हैं लेकिन अभी पहाड़ी क्षेत्र में बारिश और भूस्खलन के कारण बस को जालंधर से ही वापस आना पड़ रहा है।
-- -- -- -- -- -- -
पहाड़ी क्षेत्र में बारिश और भूस्खलन के कारण अलर्ट जारी है। इसे देखते हुए जम्मू-कटरा जाने वाली बस जालंधर तक जा रही है। जैसे ही स्थिति सामान्य होगी तो बस का संचालन पहले की तरह सुचारू रूप से जारी रहेगा। रोडवेज अधिकारियों का प्रयास है कि यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा दी जा सके।
-- जसमेर खटकड़, डीआई बस स्टैंड, जींद।