फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Due to lack of health report, most of the children did not reach the school, who also sent them back.

हेल्थ रिपोर्ट नहीं बनने से अधिकतर बच्चे नहीं पहुंचे स्कूल, जो गए उन्हें भी भेज दिया वापस

Mon, 14 Dec 2020 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Due to lack of health report, most of the children did not reach the school, who also sent them back.
जींद। सरकार के निर्देश के बाद सोमवार को 24 दिन बाद स्कूलों में 10वीं-12वीं की कक्षाओं का संचालन किया गया। बच्चों को हेल्थ रिपोर्ट के साथ स्कूल पहुंचना था, लेकिन रिपोर्ट नहीं होने पर अधिकतर बच्चे स्कूल गए ही नहीं। वहीं, कुछ बच्चे बिना जांच रिपोर्ट ही स्कूल पहुंचे, जिन्हें वापस घर भेज दिया गया। इस कारण स्कूलों में शिक्षक दिनभर खाली बैठे रहे। उधर, जुलाना ब्लॉक के निजी व सरकारी स्कूलों में 1590 विद्यार्थी पहुंचे। इनमें से केवल 50 विद्यार्थियों के पास ही हेल्थ कार्ड थे। अन्य विद्यार्थियों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद प्रवेश दे दिया गया।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की ओर से कहा जा रहा है कि 21 दिसंबर से 9वीं और 11वीं की कक्षाएं भी शुरू होंगी। जिले में 9वीं से 12वीं कक्षा के करीब 37 हजार विद्यार्थी हैं। ऐसे में इतने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच कर हेल्थ कार्ड देना विभाग के लिए चुनौती होाग। बिना हेल्थ कार्ड स्कूल में प्रवेश की अनुमति नहीं है। इसलिए सोमवार को ज्यादातर अभिभावक अपने बच्चों को लेकर स्वास्थ्य जांच के लिए नागरिक अस्पताल व सीएचसी-पीएचसी पहुंचे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि दो नवंबर को स्कूल खुलने के बाद जिले में 30 विद्यार्थी कोरोना संक्रमित मिले थे। बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए सरकार व शिक्षा विभाग द्वारा सोमवार से 10वीं व 12वीं कक्षा के लिए सशर्त स्कूल खोले गए। इस दौरान निगेटिव रिपोर्ट वाले विद्यार्थियों को ही स्कूल आने की अनुमति दी जाएगी। यह स्वास्थ्य जांच रिपोर्ट स्कूल प्रवेश से 72 घंटे पुरानी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 दिसंबर से 10वीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थी दोबारा से स्कूल खोले गए हैं। बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। विद्यार्थी को स्कूल में आने से पहले अपनी स्वास्थ्य जांच रिपोर्ट साथ में लानी होगी, जिसमें यह लिखा हो कि विद्यार्थी में कोरोना के लक्षण नहीं हैं। वहीं अभिभावकों से भी लिखित में मंजूरी होनी चाहिए। सोमवार को हेल्थ रिपोर्ट नहीं होने के कारण कम ही विद्यार्थी स्कूल पहुंचे।

- मदन सिंह चोपड़ा, जिला शिक्षा अधिकारी जींद।
जुलाना : स्कूलों में पहुंचे 1590 विद्यार्थी, मात्र 50 के पास थी हेल्थ रिपोर्ट
जुलाना। कस्बे के निजी व सरकारी स्कूलों में सोमवार को 10वीं-12वीं कक्षा के 1590 विद्यार्थी पहुंचे। इनमें से मात्र 50 विद्यार्थियों के पास ही हेल्थ कार्ड थे। अन्य विद्यार्थियों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद विद्यालयों में प्रवेश दिया गया। स्कूल प्रबंधन की ओर से कोरोना से बचाव के सभी इंतजाम किए गए। सभी विद्यार्थी व शिक्षक मास्क पहने नजर आए। जांच के दौरान जिन विद्यार्थियों का तापमान अधिक मिला, उन्हें वापस भेज दिया गया। खंड शिक्षा अधिकारी राकेश कपूर ने बताया कि सोमवार को 100 विद्यार्थी जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जिसको स्वास्थ्य विभाग ने जांच के बाद हेल्थ कार्ड जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed