फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Due to Corona infection, the number of people who will gather again in marriage and other ceremonies will be fixed.

कोरोना संक्रमण के कारण फिर से शादी व अन्य समारोहों में जुटने वाले लोगों की संख्या होगी तय

Wed, 17 Mar 2021 11:16 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Due to Corona infection, the number of people who will gather again in marriage and other ceremonies will be fixed.
कमेटी की पहली बैठक में भाग लेते तीनों सदस्य। संवाद - फोटो : Jind
एक बार दोबारा से कोरोना का संक्र मण बढ़ने पर जिला प्रशासन ने इसे लेकर कठोर कदम उठाने की तैयारी कर ली है। डीसी डॉ. आदित्य दहिया ने इसे लेकर तीन सदस्यों वाली एक कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी अब निर्धारित करेगी कि किसी शादी समारोह, धार्मिक या अन्य कार्यक्रमों में कितने लोग इकट्ठा हो सकते हैं। कमेटी के निर्धारित करने के बाद यदि लोगों की संख्या एक जगह अधिक हुई तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कमेटी में डीएसपी पुष्पा खत्री, डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला, रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव राजकपूर सूरा को शामिल किया गया है। बुधवार को कमेटी ने अपनी पहली औपचारिक बैठक की।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि जिले में कोरोना संक्रमण अधिक ने फैले, इसके लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी कोरोना संक्रमण फैलाव को रोकने के लिए विभिन्न प्रभावी कदम उठाएगी। जिले में कोरोना संक्रमण से संबंधित विभिन्न नियमों का पालन हो रहा है या नहीं इस पर कमेटी नजर रखेगी। मास्क नहीं लगाने वाले व शारीरिक दूरी का पालन नहीं करने वालों के चालान किए जाएंगे। जिले में शादी समारोह, धार्मिक सहित अन्य कार्यक्रमों पर कमेटी की नजर रहेगी। यहां पर कोविड-19 नियमोें का पालन करवाने के अलावा यह तय करेगी कि इन कार्यक्रम में लोगों की अधिक संख्या कितनी होनी चाहिए। निर्धारित संख्या से एक स्थान पर अधिक लोग जमा हुए तो उनके खिलाफ कार्रवाई का भी प्रावधान होगा।
विज्ञापन

डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला ने कहा कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए कोरोना जांच का दायरा बढ़ाना जरूरी है। सैंपल लेने के लिए मोबाइल टीमें घर-घर जाएंगी। इसके अलावा टीकाकरण अभियान के प्रति भी लोगों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

348 लोगों की मिली रिपोर्ट, 12 नए संक्रमित मिले
जिले में कोरोना फिर से पांव पसार रहा है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग को 348 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट मिली, जिनमें 12 लोगों को संक्रमित पाया गया। जिले में अब संक्रमितों का प्रतिशत 3.44 हो गया है, जोकि अपने आप में बहुत अधिक है। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या 5358 हो गई है, जबकि 5195 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं 85 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। जिले में इस समय 78 एक्टिव केस हैं। नागरिक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भी धीरे-धीरे मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इस समय अस्पताल में दस लोग दाखिल हैं।
जिले में 25 फरवरी को केवल तीन संक्रमित बचे थे। लेकिन इसके बाद संख्या बढ़ने शुरू हुई तो वह 78 तक पहुंच गई। मार्च महीने के 17 दिनों में अब 119 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं, जबकि 52 लोग ठीक भी हो चुके हैं। नागरिक अस्पताल, बस स्टैंड, बाजार तथा शादी समारोह में लगने वाली भीड़ के कारण कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। इन स्थानों पर जमा होने वाले लोग न तो मास्क लगाते हैं और न ही शारीरिक दूरी का पालन करते हैं।

सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने कहा कि बुधवार को 360 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। यदि लोग इसी प्रकार से लापरवाही बरतते रहे तो फिर से संक्रमण का दायरा पूरे जिले में फैल जाएगा। इसलिए लोगों को सावधानी रखनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed