{"_id":"67e2fc48fa55e423720ce557","slug":"dtps-bulldozer-ran-on-the-constructions-in-the-illegal-colony-near-the-new-bus-stand-jind-news-c-199-1-sroh1009-132046-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नया बस स्टैंड के पास अवैध काॅलोनी में निर्माणों पर चला डीटीपी का बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नया बस स्टैंड के पास अवैध काॅलोनी में निर्माणों पर चला डीटीपी का बुलडोजर
Wed, 26 Mar 2025 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 26 Mar 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
25जेएनडी10: बस अड्डे की साइड में अवैध निर्माण को गिराते हुए जेसीबी। संवाद
जींद। नए बस अड्डे की साइड में अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी में किए गए अवैध निर्माणों पर मंगलवार को दो महीने में तीसरी बार जिला नगर योजनाकार विभाग ने कार्रवाई की।
इस दौरान चार निर्माण समेत कई डीपीसी व गलियों को उखाड़ा। इस कार्रवाई का कुछ लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन भारी संख्या में पुलिसबल की तैनाती के चलते लोग ज्यादा देर टिक नहीं सके।
कार्रवाई के दौरान डयूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर नायब तहसीलदार बलराज जाखड़ मौजूद रहे। कार्रवाई का नेतृत्व खुद जिला नगर योजनाकार अंजू जून ने किया। हालातों को देखते हुए पहले ही पुलिसबल को तैनात किया गया था।
विज्ञापन
डीटीपी अमले ने यहां बनाए गए चार निर्माणों, स्ट्रक्चर, रोड नेटवर्क को उखाड़ने का काम किया। गुस्साए लोगों ने डीटीपी विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि एक साल से यहां निर्माण कार्य चले हुए हैं। उस समय नहीं रोका गया। अब जब निर्माण कार्य पूरे हो चुके हैं तो डीटीपी विभाग कार्रवाई कर रहा है।
सुबह पहुंचा डीटीपी अमला : जिला नगर योजनाकार विभाग व पुलिसबल नए बस अड्डे के साइड में सात से आठ एकड़ में विकसित की जा रही कॉलोनी में सुबह ही पहुंच गया। विभागीय अधिकारियों के साथ जेसीबी भी थी। विभाग ने कार्रवाई शुरू की तो कुछ लोगों ने इसका विरोध किया, लेकिन पुलिसबल को देख उनकी सुनवाई नहीं की गई।
कार्रवाई के लिए सिविल लाइन थाना प्रभारी, नायब तहसीलदार भी मौजूद रहे। यहां मौजूद लोगों का कहना था कि बस स्टैंड के पास दो साल से जगह-जगह निर्माण कार्य चले हुए हैं। इसकी प्रशासन को भनक भी थी। अब निर्माण कार्य पूरे होने को थे और जिला प्रशासन ने कार्रवाई की। पहले भी यहां तानाशाही से निर्माणों को गिराया गया। इससे लोगों के लाखों रुपये बर्बाद हुए। लोगों ने आरोप लगाया कि प्रशासन के अधिकारियों ने दो साल से इस मार्केट को विकसित होने से क्यों नही रोका और उन्हें नोटिस भी नहीं दिए।