{"_id":"638b9efa385e5e3c0d0e49ba","slug":"drunkard-reached-the-maternity-department-of-civil-hospital-created-ruckus-on-stopping-jind-news-rtk665318912","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नागरिक अस्पताल के प्रसूति विभाग में पहुंचा शराबी, रोकने पर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नागरिक अस्पताल के प्रसूति विभाग में पहुंचा शराबी, रोकने पर किया हंगामा
विज्ञापन
फर्श पर पड़े शराबी को काबू करते स्वास्थ्य कर्मचारी। संवाद
- फोटो : Jind
जींद। नागरिक अस्पताल में शनिवार की दोपहर साढ़े 12 बजे एक शराबी नागरिक अस्पताल के प्रसूति विभाग के बाहर पहुंच गया। वह वहां बैठकर शराब पीने लगा। यह देख जब कर्मचारियों ने रोकने के साथ उसे हटाने का प्रयास किया तो उसने हंगामा कर दिया। स्वास्थ्यकर्मियों के साथ उसने गालीगलौज की। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस शराबी को पकड़कर ले गई।
नागरिक अस्पताल की नई बिल्डिंग में स्थित प्रसूति विभाग के बाहर एक व्यक्ति शनिवार की दोपहर कुर्सी पर बैठकर एक व्यक्ति शराब पी रहा था। अस्पताल के कर्मचारियों ने जब उसे देखा तो उन्होंने इसकी सूचना चिकित्सकों को दी। चिकित्सकों ने शराबी को पकड़कर पुलिस को सौंपने के निर्देश दिए। इसके बाद जब स्वास्थ्य कर्मचारी शराबी को पकड़ने लगे तो उसने हंगामा करना शुरू कर दिया और कर्मचारियों के साथ गालीगलौज करने लगा। कर्मचारियों ने इसकी सूचना नागरिक अस्पताल में स्थित पुलिस चौकी में दी। इसके बाद अस्पताल की चौकी में तैनात एसआई नफे सिंह ने मौके पर पहुंचकर शराबी को काबू किया और उसे पुलिस चौकी में ले गए। इसके बाद इसकी सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शराबी को काबू कर लिया और अपने साथ ले गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बॉक्स
प्रसूति विभाग के सामने एक व्यक्ति के शराब पीने की सूचना मिली थी। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की गई है। वह किस मरीज के साथ आया था, इसका भी पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।-डॉ. राजेश भोला, डिप्टी एमएस।