फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Drug addiction is weakening the society and the young generation: Kranti

नशा समाज और युवा पीढ़ी को कमजोर कर रहा : क्रांति

Sun, 07 Dec 2025 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 07 Dec 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Drug addiction is weakening the society and the young generation: Kranti
06जेएनडी11 : भूतेश्वर मंदिर में स्वयंसेविकाओं ने स्वच्छता और नशा मुक्त भारत के प्रति जागरूकता
जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने शनिवार को स्वस्थ युवा, सशक्त भारत नशा मुक्त और स्वच्छ भारत थीम पर शिविर का आयोजन किया। शिविर का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने, स्वच्छता अपनाने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना था।
विज्ञापन

एनएसएस इकाई की संयोजिका क्रांति ने कहा कि नशा समाज और युवा पीढ़ी को कमजोर कर रहा है। इसलिए स्वस्थ युवा ही सशक्त भारत की वास्तविक नींव बन सकते हैं। शिविर की शुरुआत योग सत्र और एनएसएस लक्ष्य गीत से हुई। इसके बाद भूतेश्वर मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर स्वयंसेविकाओं ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
विज्ञापन

नशा मुक्त भारत विषय पर रैली निकालकर स्वयंसेविकाओं ने समुदाय को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया। पोस्टर मेकिंग व स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में छात्राओं ने रचनात्मकता दिखाते हुए नशा मुक्ति व राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया। बालश्रम कानूनों पर प्रस्तुति के माध्यम से बालश्रम उन्मूलन को विकसित भारत की आवश्यकता बताया गया। शिविर का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ, जिसमें एकता, स्वच्छता, नशा मुक्ति और स्वस्थ जीवन शैली की थीम को उकेरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

69 स्वयंसेविकाओं ने इस शिविर में भाग लेकर सामाजिक जिम्मेदारी, नेतृत्व कौशल और टीमवर्क के महत्व को समझा। यह शिविर न केवल छात्राओं के व्यक्तित्व विकास में सहायक रहा, बल्कि उन्हें एक जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए भी प्रेरित करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed