{"_id":"6859ad4d32d5fbfac50dcfcd","slug":"drug-addiction-is-pushing-the-youth-of-the-society-towards-destruction-manish-kumar-jind-news-c-199-1-jnd1002-136756-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा समाज के युवाओं को बर्बादी की ओर धकेल रहा है : मनीष कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा समाज के युवाओं को बर्बादी की ओर धकेल रहा है : मनीष कुमार
Tue, 24 Jun 2025 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 24 Jun 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
23जेएनडी16-अर्जुन स्टेडियम में जागरूकता अभियान चलाते हुए टीम। स्रोत प्रशासन
जींद। नशा मुक्त भारत पखवाड़ा अभियान के तहत जिला जींद पुलिस की ओर से व्यापक स्तर पर नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम अलेवा और दुड़ाना में किया गया। मुख्य अतिथि थाना प्रभारी अलेवा उपनिरीक्षक आशीष ने ग्रामीणों और युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि नशा न केवल व्यक्ति का शारीरिक और मानसिक पतन करता है, बल्कि परिवार और समाज को भी बर्बादी की ओर ले जाता है।
उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वह अपने गांव और आसपास के क्षेत्रों में नशे के खिलाफ एकजुट होकर अभियान चलाएं और नशा करने वाले व्यक्तियों को उचित उपचार व पुनर्वास के लिए प्रेरित करें।
इसी कड़ी में जींद शहर के टैक्सी यूनियन, रामराय गेट और अर्जुन स्टेडियम में भी नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि थाना प्रभारी शहर जींद निरीक्षक मनीष कुमार ने कहा कि नशा समाज के युवाओं को बर्बादी की ओर धकेल रहा है। इसे रोकना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में नशा मुक्ति टीम इंचार्ज उपनिरीक्षक नरेश कुमार, नरेंद्र खर्ब, महावीर भी मौजूद रहे।