{"_id":"68657ba9e9b2b1140f061844","slug":"drivers-kept-crawling-in-the-jam-on-litani-road-underpass-jind-news-c-199-1-jnd1002-137200-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: लितानी रोड अंडरपास पर लगे जाम में रेंगते रहे वाहन चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: लितानी रोड अंडरपास पर लगे जाम में रेंगते रहे वाहन चालक
विज्ञापन
02जेएनडी18-अंडरपास से उचाना कलां की तरफ लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद
उचाना। लितानी रोड पर बने अंडरपास के दोनों तरफ बुधवार सुबह लगे जाम के चलते वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां पर वाहन जाम के चलते रेंग-रेंग कर चलते नजर आए। कुछ दूरी तय करने के लिए वाहन चालकों को कई देर इंतजार करना पड़ा।
पुलिस को जाम की सूचना मिलने के बाद पुलिस कर्मी पहुंचे। यहां काफी मशक्कत के बाद जाम खुला तो वाहन चालकों को राहत मिली। दोनों तरफ लंबा जाम लगने से दुकानदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम के चलते ग्राहक भी दुकानों में नहीं आ पा रह थे।
उचाना कलां में भौंगरा रोड, उचाना खुर्द रोड की तरफ वाहनों की लंबी लाइन लगी तो शहर में लितानी रोड, नरवाना बाईपास पर लंबी लाइन में वाहन चालक फंसे नजर आए। बुधवार को उचाना खुर्द में माता की पूजा होने के चलते भी वाहनों की संख्या आम दिनों की अपेक्षा अधिक थी।
विज्ञापन
वाहन चालक सतीश, शमशेर और जगदीश ने कहा कि मानव रहित फाटक की जगह बने अंडरपास में बारिश का पानी भरा होने के चलते वाहन लितानी रोड अंडरपास से ही सफर कर रहे थे। सुबह कई देर तक जाम में वाहन चालक फंसे रहे। अंडरपास पर पुलिस कर्मी की नियुक्ति नियमित होनी चाहिए ताकि जाम की स्थित यहां नहीं बने।
चौकी इंचार्ज राजबीर ने कहा कि जाम बाजारों के साथ-साथ कही नहीं हो, इसको लेकर निरंतर राइडर और पुलिस पीसीआर गश्त करती रहती है।