फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Driver injured in truck collision dies during treatment

ट्रक की टक्कर से घायल टाटा एस के चालक की उपचार के दौरान मौत

Sat, 14 Aug 2021 10:08 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन
Driver injured in truck collision dies during treatment
नरवाना। दनौदा गांव के पास 10 अगस्त को अज्ञात ट्रक की टक्कर से घायल हुए टाटा एस चालक की शुक्रवार देर रात पीजीआई अग्रोहा में उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस अग्रोहा पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। शनिवार को पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

फरैण कलां गांव निवासी नौरंग ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसका 30 वर्षीय बेटा दीपक टाटा एस पर चालक था। 10 अगस्त को टाटा एस में सामान लेकर वह सिरसा गया था। सिरसा में सामान उतारकर वह अपने गांव की तरफ आ रहा था। जब वह दनौदा बाईपास पर पहुंचा तो तेज रफ्तार ट्रक ने टाटा एस को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पता चलने पर परिजनों ने उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल नरवाना में दाखिल करवाया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
विज्ञापन

परिजन उसे मेडिकल कॉलेज अग्रोहा ले गए, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वह मां-बाप का इकलौता बेटा था। डीएसपी साधुराम ने कहा कि पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed