{"_id":"669ece7d7a538b5ea806f134","slug":"driver-does-not-stop-chandigarh-bus-at-scheduled-stoppage-jind-news-c-199-1-sroh1006-120324-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: चालक निर्धारित स्टापेज पर नहीं रोकता चंडीगढ़ की बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: चालक निर्धारित स्टापेज पर नहीं रोकता चंडीगढ़ की बस
Tue, 23 Jul 2024 02:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 23 Jul 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
उचाना। हिसार के खेड़ी चौपटा से चंडीगढ़ जाने वाली रोडवेज बस को निर्धारित स्टापेज पर नहीं रोके जाने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जब यात्रियों ने इस बारे में चालक से बातचीत की तो वह दुर्व्यवहार पर उतर आया। यात्रियों ने मामले की शिकायत रोडवेज महाप्रबंधक से की है।
उचाना नगर पालिका प्रधान विकास काला समेत कई गांवों के ग्रामीणों ने बताया कि खेड़ी चौपटा से सुबह बस चलती है जो कोथ खुर्द, खापड़, उचाना कैंची, उचाना खुर्द, सेढा माजरा, दरोली खेड़ा से होकर नरवाना और आगे चंडीगढ़ जाती है। इन गांवों में रोडवेज बस का स्टापेज है लेकिन इसके बावजूद भी चालक द्वारा बस को स्टापेज पर नहीं रोका जाता। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है तो वहीं सवारियों की कमी के कारण रोडवेज को भी आर्थिक नुकसान हो रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत विद्यार्थियों को होती है। चालक की मनमानी से पूरे रूट के यात्री परेशान हैं। इस रोडवेज बस के बाद चंडीगढ़ की तरफ सीधे दूसरी कोई बस सेवा नहीं है। इसलिए नौकरी पेशा, बीमार लोगों को चंडीगढ़ जाने के लिए इस बस का ही सहारा है लेकिन बस के स्टापेज पर नहीं रोकने से वह अड्डे पर ही खड़े रह जाते हैं। चालक को इस बारे में टोका गया तो उसने यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार किया और सीधे ही कहा कि यह बस यहां नहीं रूकेगी। इतना ही नहीं यात्री को बस ऊपर चढ़ाने की भी धमकी दे डाली। आखिरकार यात्रियों ने मजबूरी में महाप्रबंधक को शिकायत दी है।
रोडवेज चालक की शिकायत आई थी, जिसके बाद चालक को उस रूट से हटाकर दूसरे रूट पर लगाया गया है। शिकायत की जांच करवाई जाएगी और उच्चाधिकारियों द्वारा ही इस मामले में आगे की जांच की जाएगी। -सुरेंद्र लाठर, डीआई, सबडिपो नरवाना