फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Drinking Water System to Improve Through Villagers' Participation: Randhir

ग्रामीणों की सहभागिता से पेयजल व्यवस्था में होगा सुधार : रणधीर

Wed, 06 May 2026 01:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Drinking Water System to Improve Through Villagers' Participation: Randhir
05जेएनडी01: नई पेयजल पॉलिसी को लेकर सरपंच व ग्राम सचिवों को जागरूक करते जिला सलाहकार रणधीर मतान
जींद। पेयजल आपूर्ति के संचालन और रखरखाव को बेहतर बनाने के लिए जुलाना के विश्राम गृह में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन ने ग्राम सचिवों और सरपंचों को नई पेयजल पॉलिसी के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

जिला सलाहकार रणधीर मताना ने बताया कि नई नीति के तहत ग्रामीणों की सहभागिता बढ़ने से पेयजल व्यवस्था में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि एक अप्रैल 2026 से सिंगल विलेज स्कीम और एक अप्रैल 2027 से मल्टीपल विलेज स्कीम में यह योजना लागू की जाएगी।
विज्ञापन

इसके लिए विशेष ग्राम सभा आयोजित कर सांझा घोषणा पत्र लागू किया जाएगा जिस पर सरपंच, ग्राम पंचायत, जल एवं सीवरेज समिति और विभागीय अधिकारियों के हस्ताक्षर होंगे। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत मोटर, स्टार्टर, केबल की मरम्मत, लीकेज ठीक करना और हर घर तक जल आपूर्ति सुनिश्चित करना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए जलघर, ट्यूबवेल और पाइपलाइन का कार्य विभाग द्वारा किया जाएगा। उपमंडल अभियंता सतीश नैन ने पंचायतों से विशेष ग्राम सभा आयोजित करने का आह्वान किया और विभाग की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

खंड समन्वयक दिनेश कुमार ने जल जीवन मिशन के तहत प्रति व्यक्ति 55 लीटर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की जानकारी दी। योजना के तहत पंचायतों के बैंक खाते इंडियन बैंक में खोले जाएंगे और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से जल बिल एकत्रित कर उसी खाते में जमा होगा। विभाग द्वारा समान राशि अतिरिक्त दी जाएगी जिससे रखरखाव कार्य सुचारु रूप से चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed