फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Drill training given to NCC cadets in training camp

Jind News: प्रशिक्षण शिविर में एनसीसी कैडेट्स को ड्रिल ट्रेनिंग दी

Thu, 11 Jul 2024 06:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 11 Jul 2024 06:28 AM IST
विज्ञापन
Drill training given to NCC cadets in training camp
10जेएनडी14: ड्रिल ट्रेनिंग के दौरान कैडेट्स को जानकारी देते हुए एनसीसी अ​धिकारी। स्रोत स्वयं
जींद। 15 हरियाणा बटालियन द्वारा चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में दस दिवसीय एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन एनसीसी कैडेट्स को ड्रिल ट्रेनिंग दी गई। इसमे सावधान, विश्राम, खुली लाइन, निकट लाइन और कदमताल के बारे में जानकारी दी गई। एनसीसी अधिकारी रविता ने राष्ट्रीय एकता विषय के बारे में बताया।
विज्ञापन

लेफ्टिनेंट पंकज बतरा ने आपदा प्रबंधन विषय पर छात्रों को जानकारी दी। इसमे किसी भी प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की कार्यप्रणाली और एनसीसी कैडेट्स के कर्तव्यों के बारे में बताया गया। एनसीसी अधिकारी सतीश ने फायर फाइटिंग विषय पर जानकारी दी। गेम प्रेड में सभी कंपनियों की रस्साकशी की प्रतियोगिता करवाई गई और विजेता टीमो को सम्मानित किया गया। दूसरे छोर पर चल रही केयरटेकर ट्रेनिंग में एनसीसी अधिकारी संजय भारद्वाज ने भारतीय सशस्त्र सेना की कार्य प्रणाली के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed