फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Dr. Priyanka represented India in the International Economic Forum

Jind News: डॉ. प्रियंका ने इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम में भारत का प्रतिनिधित्व किया

Mon, 17 Jun 2024 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 17 Jun 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Dr. Priyanka represented India in the International Economic Forum
16जेएनडी34: डॉ. प्रियंका चहल।
जींद। देवरड़ निवासी डॉ. प्रियंका चहल ने पांच से आठ जून तक प्रतिष्ठित सेंट पीटर्सबर्ग इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम में भारत का प्रतिनिधित्व किया। डॉॅ. चहल को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के न्यू जेनरेशन प्रोग्राम के तहत आमंत्रित किया गया था, जो उभरते वैश्विक नेताओं पर प्रकाश डालता है।
विज्ञापन


उन्होंने भारत की ताकत का प्रदर्शन किया और द्विपक्षीय संबंधों, आर्थिक सहयोग और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र की प्रगति पर चर्चा की। अपनी भागीदारी के दौरान डॉ. चहल ने उच्चस्तरीय मंत्रिस्तरीय बैठकों और विभिन्न सत्रों में भाग लिया और राष्ट्रपति पुतिन के साथ एक विशेष पूर्ण सत्र के दौरान अपनी अतंरदृष्टि साझा की। उन्होंने प्रमुख रूसी समाचार चैनलों के साथ साक्षात्कार भी किया। डॉ. चहल ने भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय सहयोग और विकास की महत्वपूर्ण संभावनाओं पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि इससे पहले उन्होंने विश्व आर्थिक मंच, संयुक्त राष्ट्र महासभा और एसडीजी शिखर सम्मेलन जैसी उच्च स्तरीय बैठकों में भाग लेकर अंतरराष्ट्रीय पहचान हासिल की थीं। वर्तमान में वह संयुक्त राष्ट्र प्रणाली के सहयोग से स्थायी पहल के निर्माण के लिए समर्पित हैं। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र का समर्थन करने और स्वास्थ्य देखभाल को बढ़ावा देने वाली कई सफल परियोजनाओं को डिजाइन और नेतृत्व किया है। उनका उद्देश्य रणनीतिक वार्ता और समावेशी निर्णय लेने की प्रक्रियाओं के माध्यम से भारत व रूस सहयोग को और समृद्ध करना है।

16जेएनडी34: डॉ. प्रियंका चहल।

16जेएनडी34: डॉ. प्रियंका चहल।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed