फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Dr. Kapil became the President of Dental Association

Jind News: डेंटल एसोसिएशन के अध्यक्ष बने डाॅ. कपिल

Tue, 24 Jun 2025 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 24 Jun 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Dr. Kapil became the President of Dental Association
23जेएनडी28-नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. कपिल शर्मा को पदभार संभलवाते हुए डॉ. रमेश पांचाल। स्रोत स्वय
नरवाना। हरियाणा सिविल डेंटल सर्जन्स एसोसिएशन के चुनाव में डॉ. कपिल शर्मा को सर्वसम्मति से एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया। वर्तमान में वे उपमंडल नागरिक अस्पताल नरवाना में बतौर डेंटल सर्जन सेवाएं दे रहे हैं। इसके साथ ही डॉ. पंकज कलवान को महासचिव नियुक्त किया गया है, जो पीएचसी धमतान साहिब में कार्यरत हैं।
विज्ञापन

डॉ. अनुराधा को कोषाध्यक्ष के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ. कपिल शर्मा की नियुक्ति को नरवाना नागरिक अस्पताल के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
विज्ञापन

डॉ. शर्मा पिछले कई वर्षों से नरवाना क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान कर रहे हैं और डेंटल स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है। नव निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. कपिल शर्मा ने कहा कि यह उनके लिए गर्व और जिम्मेदारी का क्षण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह पूरे प्रदेश के डेंटल सर्जन की आवाज बनकर कार्य करेंगे। उनकी प्राथमिकता डॉक्टरों के अधिकारों की रक्षा, कार्यस्थलों पर बेहतर सुविधाएं और जनमानस को गुणवत्तापूर्ण दंत चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना होगी।

नव निर्वाचित टीम को शुभकामनाएं देते हुए एसएमओ नरवाना डॉॅ. देवेंद्र कुमार बिंदलिश, डॉ. मोहित मित्तल, डॉ. मोनिका ने उनके कार्यकाल की सफलता की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed