{"_id":"6945a80595a15782670f97ec","slug":"dr-dalbir-singh-shared-the-joy-of-his-retirement-with-the-children-jind-news-c-199-1-sroh1009-145678-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: डॉ. दलबीर सिंह ने सेवानिवृत्ति की खुशी बच्चों संग बांटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: डॉ. दलबीर सिंह ने सेवानिवृत्ति की खुशी बच्चों संग बांटी
विज्ञापन
17जेएनडी19: बच्चों को बैग, स्टेशनरी और पूर्ण यूनिफॉर्म भेंट करते हुए डॉ. दलबीर सिंह। स्रोत संस्
संवाद न्यूज एजेंसी।
नरवाना। हरियाणा पशुपालन विभाग में वेटरनरी सर्जन पद पर तैनात डॉ. दलबीर सिंह ने सेवानिवृत्ति से पूर्व बच्चों को स्टेशनरी, बैग व वर्दी भेंट की। 31 दिसंबर को रिटायर होने से पहले डॉ. दलबीर सिंह ने प्राथमिक शिक्षा स्थल राजकीय प्राथमिक पाठशाला सुंदरपुरा के विद्यार्थियों को स्कूल बैग, स्टेशनरी, पूर्ण यूनिफॉर्म, जर्सी, गर्म टोपी, जूते, जुराबें व मिठाइयां भेंट कीं।
शहरी शिक्षा समिति के महासचिव राजेश टांक दनौदा ने बताया कि डॉ. दलबीर सिंह की प्रारंभिक शिक्षा इसी विद्यालय में हुई थी। उन्होंने अपनी जड़ों से जुड़े रहकर यह साबित किया कि सफलता के बाद समाज और विद्यालय के प्रति जिम्मेदारी निभाना ही सच्ची उपलब्धि है।
डॉ. दलबीर सिंह ने बच्चों से संवाद करते हुए कहा कि पढ़ाई से आसान कोई काम नहीं है। इसलिए मन लगाकर शिक्षा ग्रहण करें और अपने माता-पिता, गांव, नरवाना व जिला जींद का नाम रोशन करें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि किसी भी बच्चे की पढ़ाई अभाव के कारण नहीं रुकनी चाहिए और भविष्य में भी वह विद्यार्थियों की सहायता करते रहेंगे। इस मौके पर शहरी शिक्षा समिति के अध्यक्ष डॉ. अमित सैन ने भी बच्चों को अनुशासन और मेहनत का महत्व बताया। कार्यक्रम में विद्यालय मुखिया सुरेश कुमार, अर्चना सिंह, सहित शिक्षकगण व विद्यार्थी उपस्थित रहे।